Archiology and Muesems
azadi ka amrit mahotsav

धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर है अपनी अलग पहचान : विरेंद्र सिंह

Posted On: 30 May 2026 4:12PM
कुरुक्षेत्र, 30 मई। हरियाणा पर्यटन निगम नीलकंठी यात्री निवास के मैनेजर विरेंद्र सिंह ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पहचान विश्व स्तर पर है, ऐसे में कुरुक्षेत्र को देश की विरासत के रूप में जाना जाता है। यहां के सभी स्थानों को अपना अलग ही महत्व है। इनके बारे में आने वाली पीढिय़ों को जानकारी होना जरुरी है। जानकारी के बाद ही वो अपने धरोहर को संजोकर रख पाएंगे।
हरियाणा पर्यटन निगम नीलकंठी यात्री निवास द्वारा हेरीटेज एंड सिटी वॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नीलकंठी यात्री निवास के मैनेजर विरेंद्र सिंह ने सुभाष सारसा द्वारा लाए गए पौधों को रोपित किया। सदस्यों के दल ने कुरुक्षेत्र का भ्रमण करते हुए सन्निहित सरोवर, नाभा हाउस, काली कमली मंदिर, गीता भवन, ब्रह्मसरोवर के बारे में जाना। कार्यक्रम में शामिल सभी गणमान्यों को हरियाण पर्यटन निगम द्वारा एक-एक टोपी भी पहनाई गई।
श्री कृष्ण संग्रहालय के इंचार्ज बलवान सिंह द्वारा कुरुक्षेत्र की महत्ता, विरासत और धरोहर के बारे में जानकारी प्रदान की गई। दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्राध्यापिका ममता पेहीवाल ने कुरुक्षेत्र की विरासत और संस्कृति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर केडीबी के लेखाकार कुलदीप, अजमेर राठी सहित लगभग 50 नागरिक मौजूद रहे।

 

*****

 


(Release ID: 2181)