Public Health Engineering
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार युवाओं को सफलता के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देते हैं - रणबीर गंगवा
लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने जिला हिसार में सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात
Posted On:
31 May 2026 4:51PM
चण्डीगढ़, 31 मई - हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि देशवासियों से संवाद का प्रभावी माध्यम है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन और जनभागीदारी को बढ़ावा देता है।
श्री रणबीर गंगवा ने रविवार को जिला हिसार के सातरोड खास स्थित बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी विचार समाज और राष्ट्र सेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का नेतृत्व देश को नई दिशा देने वाला है और उनके विचार समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अपने विचारों के माध्यम से देशवासियों को सकारात्मक सोच, नवाचार, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं। उनके विचारों से युवा वर्ग प्रेरणा लेकर सफलता के पथ पर अग्रसर हो रहा है तथा राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
क्रमांक - 2026
*****
(Release ID: 2221)