Sports
azadi ka amrit mahotsav

खेलो इंडिया महिला सिटी लीग कुरुक्षेत्र में होगी आज : नीरज तंवर

Posted On: 06 Jun 2026 3:59PM

कुरुक्षेत्र, 6 जून। जिला साइकिलिंग संघ के महासचिव नीरज तंवर ने कहा कि भारत सरकार, साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में हरियाणा राज्य साइकिलिंग संघ के सहयोग से अस्मिता साइकिलिंग सिटी खेलो इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन 7 जून को कुरुक्षेत्र में होगा। इस प्रतियोगिता में सिर्फ महिला खिलाड़ी ही भाग ले सकती हैं। सिटी लीग मे महिला वर्ग में 19 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाएं भाग ले सकती हैं।
उन्होंने कहा कि जूनियर वर्ग में 17 से 18 आयु की बालिकाएं, सब जूनियर व यूथ वर्ग में अंडर 13 से 16 वर्ष की बालिकाएं भाग ले सकती हैं। सभी आयु वर्ग में व्यक्तिगत व सामूहिक प्रतियोगिता करवाई जाएगी। विजेता खिलाडिय़ों को मेडल और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना साइकिलिंग खेल का ग्रामीण और शहरी स्तर पर बढ़ावा देना है। इस प्रतियोगिता में जिले की लगभग 100 महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। जिसका रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन माध्यम से होगा।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में यह प्रतियोगिता पहले आयोजित की जा चुकी हैं। खिलाडिय़ों से अनुरोध है कि वो इस प्रतियोगिता में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग ले व प्रतियोगिता के साथ वल्र्ड बाइक साइकिलिंग डे भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें हर वर्ग के पुरुष, महिला व बच्चे भाग लेंगे, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को साइकिलिंग के प्रति जागरूक करना और अच्छे स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित करना है।


 

*****

 


(Release ID: 2506)