कुरुक्षेत्र, 6 जून। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुरुक्षेत्र दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में तथा सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुरुक्षेत्र सचिव नीतिका भारद्वाज के नेतृत्व में एडीआर सेंटर कुरुक्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सीजेएम एवं सचिव डीएलएसए, एडीआर सेंटर के कर्मचारीगण, पैनल अधिवक्ता, पीएलए स्टाफ सदस्य तथा वादकारीगण ने संयुक्त रूप से न्यायालय परिसर, अपने आवास एवं कार्यालयों में एकल उपयोग प्लास्टिक के प्रयोग को समाप्त करने की शपथ ली।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सभी प्रतिभागियों को डीएलएसए द्वारा पर्यावरण अनुकूल जूट बैग वितरित किए गए। ये जूट बैग हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से उपलब्ध कराए गए, जिससे प्लास्टिक मुक्त समाज के संदेश को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा सके।
यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा स्वच्छ, हरित एवं सतत भविष्य की दिशा में सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
*****