Haryana State Legal Services Authority(HSLSA)
azadi ka amrit mahotsav

डीएलएसए सचिव ने एलएनजेपी अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र व वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण

Posted On: 06 Jun 2026 4:17PM

कुरुक्षेत्र, 6 जून। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुरुक्षेत्र एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुरुक्षेत्र के सचिव नीतिका भारद्वाज के द्वारा आज एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र स्थित नशा मुक्ति केंद्र और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि केंद्र में कुल चार मरीज उपचाराधीन हैं। सीजेएम एवं डीएलएसए सचिव द्वारा मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याओं, स्वास्थ्य संबंधी स्थिति तथा केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर अस्पताल का स्टाफ भी उपस्थित रहा।
वन स्टॉप सेंटर कुरुक्षेत्र में निरीक्षण के दौरान केंद्र में दो पीड़ित महिलाएं निवासरत पाई गईं। सीजेएम एवं डीएलएसए सचिव ने उनसे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, कठिनाइयों तथा कुशलक्षेम के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उनके कमरे और उनको दिए जाने वाले भोजन का जायजा लिया। निरीक्षण के समय वन स्टॉप सेंटर के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुरुक्षेत्र द्वारा समय-समय पर विभिन्न संस्थानों एवं केंद्रों का निरीक्षण कर वहां रह रहे व्यक्तियों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं का संज्ञान लिया जाता है, ताकि उन्हें आवश्यक कानूनी सहायता एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।


 

*****

 


(Release ID: 2511)