azadi ka amrit mahotsav

रेवाड़ी - योग बदलता है जीवनशैली, इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए: डीसी

12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अधिकारियों कर्मचारियों सहित जिला वासियों ने किया योग

Posted On: 21 Jun 2026 6:48PM
*12वां अंतर्राष्ट्रीय दिवस*

*रेवाड़ी, 21 जून।*
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि योग मन और शरीर दोनों को स्वस्थ रखता है, मन और शरीर स्वस्थ होने पर व्यक्ति बेहतर कार्य करता है, इसलिए हमें योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डीसी अभिषेक मीणा ने रविवार को दिल्ली रोड स्थित राव तुलाराम स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा, भाजपा जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली, एसडीएम सुरेश कुमार, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, भाजपा जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल सहित जिला के सैकड़ों नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों ने भाग लिया। सभी ने प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कर योग के महत्व को रेखांकित किया।

  डीसी ने इस अवसर पर कहा कि आज की जीवन शैली तनावपूर्ण हो गई है। प्रति दिन योग करने से मानसिक व शारीरिक बीमारियों से बचा जा सकता है और जीवन को गुणवान बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में लोगों को अपने स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करना चाहिए। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि बेहतर जीवनशैली की कुंजी है। नियमित योग करने से जीवन में शांति आती है और आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने कहा कि विभिन्न रोगों के लिए अलग-अलग प्रकार के योग और प्राणायाम निर्धारित हैं, जिनका नियमित अभ्यास स्वास्थ्य लाभ पहुंचाता है।

  इस दौरान नियमित योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए लोगों से इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की अपील की गई। 

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का संबोधन एलईडी स्क्रीन पर प्रसारित किया गया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. बसंत सोनी ने सभी अतिथिगण का आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन प्राचार्य एवं साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने किया।
------------

 

*****

 


(Release ID: 3073)