कुरुक्षेत्र, 22 जून। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि लघु सचिवालय के सभी सरकारी भवनों में आग से सुरक्षा के संबंध में एक मॉक ड्रिल का आयोजन 23 जून को दोपहर 3 बजे किया जाएगा। सभी विभागाध्यक्ष अपने अधीनस्थ अधिकारी, कर्मचारियों मॉक ड्रिल में निर्धारित समय व स्थान पर उपस्थित रहना सुनिश्चित करे।
उन्होंने कहा कि इस मॉक ड्रिल में पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त उपायुक्त, नगरायुक्त, जिला परिषद के सीईओ, उपमंडल अधिकारी नागरिक, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, सिविल सर्जन, रेडक्रॉस सोसायटी सचिव, गृह रक्षी एवं नागरिक सुरक्षा कमांडेंट सहित सभी विभागाध्यक्षों को शामिल होना होगा।
*****