कुरुक्षेत्र, 22 जून। जिला रेडक्रॉस शाखा कुरुक्षेत्र, जिला प्रशासन कुरुक्षेत्र एवं एलिम्को के संयुक्त तत्वावधान में उपायुक्त एवं प्रधान जिला रेडक्रॉस शाखा कुरुक्षेत्र विश्राम कुमार मीणा के मार्गदर्शन में शाकुंभरी देवी मंदिर शाहबाद में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क जांच एवं माप शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन सुभाष कलसाना ने भी इस शिविर में शिरकत की। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव रमेश चौधरी व सुरेन्द्र जैन सचिव शिवाला कमेटी शाहबाद के द्वारा सुभाष कलसाना को बुके देकर सम्मानित किया।
शिविर में एलिम्को की टीम द्वारा दिव्यांगजनों और 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों की आंखों, कानों तथा अन्य आवश्यक जांच कर सहायक उपकरणों के लिए माप लिए गए। जांच के बाद 45 दिव्यांग एवं बुजुर्ग लाभार्थियों का चयन किया गया, जिन्हें आगामी चरण में एलिम्को के माध्यम से आवश्यक उपकरण प्रदान किए जाएंगे।
सचिव सुभाष कलसाना ने कहा कि ऐसे शिविर दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। समय समय पर ऐसे शिविरों का आयोजन होते रहने चाहिए ताकि दिव्यांगों को चलने फिरने में कोई समस्या ना हो। सचिव रमेश चौधरी ने विशेष तौर पर सुभाष कलसाना का धन्यवाद किया, जिन्होंने समय निकालकर दिव्यांगजन के साथ कुछ समय बिताया। शिवाला कमेटी सचिव सुरेंद्र जैन द्वारा शिविर में आए हुए लोगों के सभ लिए बैठने व भोजन की व्यवस्था की। समय समय पर सुरेन्द्र जैन जरूरतमंद लोगों के लिए काम करते रहते है। इस कार्य के रमेश चौधरी सचिव जिला रेडक्रॉस द्वारा विशेष आभार व्यक्त किया।
सचिव रमेश चौधरी ने बताया कि कल शिविर का आयोजन अनाज मंडी लाडवा की धर्मशाला में होगा। नगर पालिका कार्यालय पेहवा में 24 जून को, 25 को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय इस्माइलाबाद तथा 26 जून को रेडक्रॉस भवन सेक्टर-13 कुरुक्षेत्र में होगा। इस अवसर पर रेडक्रॉस से प्रकाश चंद्र टेक्नीशियन, लिपिक जोगिंदर सिंह व ओमप्रकाश तथा एलिम्को की टीम से डॉ. शबो नूर (कृत्रिम अंग विशेषज्ञ), डॉ. अनिल कुमार, डॉ अमनदीप, डॉ. सुमित सिंह, सुभाष चंद सहित अन्य विशेषज्ञों ने जांच की।
*****