azadi ka amrit mahotsav

प्रपत्र बांटने के कार्य को जल्द पूरा करें अधिकारी : डीसी अपराजिता

डीसी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से की विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा

Posted On: 23 Jun 2026 11:50AM

कैथल, 22 जून। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अपराजिता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत संबंधित अधिकारी प्रपत्र बांटने का कार्य में ओर अधिक तेजी लाएं। हालांकि जिले की टीम द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है। सोमवार शाम तक करीब 96.9 प्रतिशत प्रपत्र बांटे जा चुके हैं, जल्द इसे शत प्रतिशत किया जाए। सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में कार्य की नियमित मॉनिटरिंग रखें।

          डीसी अपराजिता सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहीं थी। उन्होंने कहा कि प्रपत्र बांटने के कार्य को जल्द शत प्रतिशत किया जाए, ताकि मतदाता को भरने में पर्याप्त समय मिल सके।

          डीसी ने कहा कि इस विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे तथा कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में दर्ज न हो। इसलिए सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे अपना गणना प्रपत्र निर्धारित समय सीमा के भीतर अवश्य भरें और अपने बीएलओ को वापिस जमा करवाएं।

 

*****

 


(Release ID: 3109)