Sonipat Metropolitan Development Authority
azadi ka amrit mahotsav

एसएमडीए द्वारा कामी रोड पर विकसित किए जा रहे अवैध निर्माण को किया गया ध्वस्त- डीटीपी नीलम शर्मा

डीटीपी नीलम शर्मा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों में न खरीदें प्लॉट

Posted On: 25 Jun 2026 5:56PM

सोनीपत, 25 जून।   सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण(एसएमडीए) से जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) नीलम शर्मा ने बताया कि जिले में अवैध निर्माणों को प्रारंभिक चरण में ही ध्वस्त करने के लिए उपायुक्त नेहा सिंह के निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को एसएमडीए की टीम ने गांव जवाहरी की राजस्व संपदा में कामी रोड स्थित लगभग 0.5 एकड़ में फैली 170 मीटर रनिंग अवैध चारदिवारी व लगभग 150 वर्गफुट में बनी एक अवैध दुकान को पूर्णतः ध्वस्त किया गया।

                         उन्होंने कहा कि नियंत्रित क्षेत्र में किसी भी तरह का निर्माण करने से पूर्व एसएमडीए के सीईओ से अनुमति लेना अनिवार्य है अन्यथा एसएमडीए द्वारा अवैध कालोनी/निर्माण को किसी भी समय नियंत्रित क्षेत्र अधिनियम के प्रावधान में गिराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक संबंधित जानकारी के लिए सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण कार्यालय, चौथा तल, कराधान विभाग, सेक्टर-12, सोनीपत में सम्पर्क कर सकता है। तोडफोड की कार्यवाही ड्यूटी मजिस्ट्रेट सोनीपत लोक निर्माण विभाग कार्यकारी अभियंता अनिल कंबोज तथा एसएमडीए इंफोरर्समेंट व पुलिस टीम की मौजूदगी में की गई।

                       डीटीपी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। ऐसी कॉलोनियों में सरकार द्वारा कोई भी मूलभूत सुविधा जैसे सडक, पानी, सीवरेज या बिजली प्रदान नहीं की जाती। इससे आपकी मेहनत की कमाई जोखिम में पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि प्लॉट खरीदने से पूर्व यह सुनिश्चित करें कि संबंधित कॉलोनी नियमानुसार स्वीकृत है अथवा नहीं।


 

*****

 


(Release ID: 3230)