health services
जिला में 28 से 30 जून तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान: डीसी
5 साल तक के बच्चों को घर-घर जाकर पिलाई जाएगी पोलियो की दवा: सिविल सर्जन
Posted On:
27 Jun 2026 1:38PM
डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि जिला में 28 से 30 जून तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत 1500 टीमों द्वारा 0 से 5 साल तक के बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने जिला वासियों से अपील की कि अपने 0 से 5 साल के बच्चों को पोलियो की बूंदे अवश्य पिलवाएं।सिविल सर्जन करनाल डा0 पूनम चौधरी ने बताया कि अभियान के दौरान 0 से 5 साल तक के 173308 बच्चों को दवाई पिलाने के लिए लगभग 750 बूथ और लगभग 1500 घर-घर जाने वाली टीमे बनाई गई हंै। इनकी निगरानी 146 सुपरवाईजरों द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया कि करनाल जिला में कुल 73 मोबाइल टीमों में 16 ट्रांजिट टीमें तथा कुल 3296 कर्मचारी व अधिकारी इस कार्य में भाग लेंगे। इसके लिए सारी तैयारियां हो चुकी है।उन्होंने बताया कि हरियाणा प्रदेश में जनवरी 2010 से कोई पोलियो केस नही हुआ है और भारत में जनवरी 2011 से पोलियो का कोई केस नही मिला है। इसलिए भारत को 11.2.2014 को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया गया है। परन्तु भारत के पड़ोसी देशों पाकिस्तान व अफगानिस्तान में अभी भी पोलियो के केस मिल रहे हैं जिसकी वजह से भारत में पोलियो केस का खतरा बना रहता है। इसलिए भारत में पोलियो उन्मूलन अभियान बार- बार चलाया जा रहा है। भारत में कोई भी पोलियो केस ना हो इसलिए भारत से बाहर जाने वाले व भारत में आने वाले व्यक्ति को पहले पोलियो की खुराक पिलाई जाती है।उन्होंने बताया कि इस बार जिला के हाई रिस्क एरिया जैसे कि भट्टे, डेरे, फैक्ट्रियां, राईस मिल्स, स्लम एरिया, झुग्गी झोपडिय़ों में रह रहे बच्चों को पोलियो की बूंदे पिलाने पर ज्यादा जोर दिया जाएगा क्योकि ऐसी जगह पर प्रवासी जनसंख्या होती है, यहां पोलियो फैलने का खतरा सबसे अधिक होता है। वर्ष 2010 में हरियाणा का तथा वर्ष 2011 में भारत वर्ष का आखिरी पोलियो केस भी प्रवासी जनसंख्या का ही था। उप-सिविल सर्जन डा0 शशि गर्ग ने बताया कि सभी रेलवे स्टेशनों व बस स्टैंड पर पोलियो बूथ बनाए गए हैं ताकि बाहर से आने वाले बच्चों को भी पोलियो की बूंदे पिलाई जा सके और हरियाणा को पोलियो मुक्त बनाए रखा जा सके।
*****
(Release ID: 3330)