Cooperation
azadi ka amrit mahotsav

जिला करनाल में 29 जून से 6 जुलाई तक मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

सहकारी समितियों में सुशासन, जनभागीदारी एवं जागरूकता को मिलेगा बढ़ावा : सहायक रजिस्ट्रार

Posted On: 27 Jun 2026 1:37PM


सहकारिता विभाग करनाल द्वारा जिले में 29 जून 2026 से जुलाई 2026 तक सहकारिता सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिले की सभी प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (PACS) सहित विभिन्न सहकारी संस्थाओं में जनजागरूकतासुशासन तथा सहकारिता आंदोलन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ 29 जून को "सहकारिता प्रतिज्ञा दिवस" के रूप में किया जाएगा। इस दिन जिले की सभी प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (PACS) में विशेष आम सभा बैठक आयोजित की जाएगीजिसके लिए कार्यसूची (एजेंडापूर्व में जारी की जा चुकी है।

बैठक के दौरान समिति सदस्यों को सहकारिता विभाग की नवीनतम योजनाओं एवं पहलों की जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही विभाग के लेखा परीक्षण एवं निरीक्षण प्रकोष्ठ द्वारा इंगित महत्वपूर्ण बिंदुओं एवं अनियमितताओं पर चर्चा करते हुए उनके समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान की दिशा में विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक के अंत में सभी सदस्य सहकारिता प्रतिज्ञा लेकर सहकारी मूल्योंपारदर्शिताउत्तरदायित्व एवं जनहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करेंगे।

सहकारिता सप्ताह के दौरान जिले में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरहरित पौधारोपण अभियानसहकारिता विषयक संगोष्ठियांतथा युवाओं के लिए जागरूकता एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को सहकारी आंदोलन से जोड़नासहकारी संस्थाओं में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना तथा समाज में सहयोगआत्मनिर्भरता एवं सामूहिक विकास की भावना को प्रोत्साहित करना है।

यह वर्ष विशेष महत्व का है क्योंकि जुलाई 2026 को सहकारिता मंत्रालयभारत सरकार की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस अवसर पर सहकारिता क्षेत्र में सुशासनपारदर्शिताजवाबदेहीडिजिटलीकरण तथा सदस्य-केंद्रित सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संकल्प को दोहराया जाएगा।

सहकारिता विभाग करनाल ने जिले के सहकारी समिति सदस्योंकिसानोंयुवाओं तथा आम नागरिकों से अपील की है कि वे सहकारिता सप्ताह के विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा सहकारिता के माध्यम से समावेशी एवं सतत विकास के इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

 

*****

 


(Release ID: 3331)