Ayush
azadi ka amrit mahotsav

योग जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और अध्यात्म का करता है संचार : विधानसभा अध्यक्ष

Posted On: 27 Jun 2026 1:31PM
PrintRelease
 पतंजलि योग समिति घरौंडा के तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय योग शिविर के तीसरे दिन योग साधकों ने उत्साह के साथ योगाभ्यास, व्यायाम और प्राणायाम किया। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और योग किया। इस अवसर पर योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने अपने संदेश में कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा को एक सूत्र में पिरोकर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के साथ अध्यात्म की ओर आगे बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि
"योग हमारे जीवन में एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। समाज में स्वास्थ्य और योग के प्रति जितनी जागरूकता बढ़ेगी, हम समाज को उतना ही सुंदर और समृद्ध बनाने में अपनी भूमिका अदा कर सकेंगे।
इन संस्थाओं ने लिया योग शिविर में हिस्सा।
पतंजलि योग समिति घरौंडा के तत्वाधान में घरौंडा शहर की सभी सामाजिक संस्थाओं आर्य समाज,भारत विकास परिषद , सेवा भारती,जेसीआई ,अग्रवाल युवा संगठन,रेडीमेड गारमेंट एसोसिएशन , हर्बल पार्क समिति,वीर सावरकर पार्क समिति,पंजाबी राजपूत महासभा,घरौंडा व्यापार मंडल, सहयोग इंटरनेशनल, रोटरी क्लब, द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर के तीसरे दिन योग शिविर में साधकों ने जमकर योगाभ्यास, व्यायाम, प्राणायाम किया l
  आर्य समाज घरौंडा के संरक्षक व आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के कार्यकारिणी सदस्य जगदीश आर्य ने कहा कि जो व्यक्ति योग से निरंतर जुड़ा रहता है वह अपने जीवन को सुंदर बना लेता है l बीमारियों से तो दूर रहता है, साथ ही शरीर सुंदर और मजबूत होता है और जीवन के हर क्षेत्र में उन्नति करता है। पतंजलि योग समिति की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष राजरानी और पतंजलि योग समिति की हरियाणा संवाद प्रभारी बहन सुनीता नरवाल,आर्य समाज के सन्यासी स्वामी समर्पण देव जी महाराज और पतंजलि योग समिति घरौंडा के अध्यक्ष आर्य दिलबाग लाठर ने शिविर में पहुंचकर योग साधकों को जमकर व्यायाम प्राणायाम का अभ्यास करवाया।

 

*****

 


(Release ID: 3334)