azadi ka amrit mahotsav

मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण के लिए एस.आई.आर. डिजिटलाइजेशन कार्य में लाएं तेजी: उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा

14 जुलाई तक बीएलओ करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन, 1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष पूरे करने वाले युवा भी बनवा सकेंगे वोट

Posted On: 27 Jun 2026 1:08PM
PrintRelease   डीसी डॉ आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार जिला में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 का कार्य किया जा रहा है। इस अभियान के तहत फॉर्म वितरण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है, जिसमें करनाल जिला पूरे राज्य में पहले स्थान पर रहा है। अब जिला में एस.आई.आर. के डिजिटलाइजेशन का कार्य किया जा रहा है, इस कार्य में अधिकारी तेजी लाए।

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने शुक्रवार को एस.आई.आर. के संबंध में आयोजित  समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे।

डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने कार्य की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित एसडीएम को निर्देश दिए कि एस.आई.आर. के डिजिटलाइजेशन का कार्य 7 दिनों के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि इस कार्य को समय पर पूरा करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की आवश्यकता है, तो उसे तुरंत नियुक्त किया जाए ताकि प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के पूरी हो सके।

डीसी ने बताया कि इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची का पूरी तरह से शुद्धिकरण करना है।उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान के दौरान किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से काटा नहीं जाएगा। केवल अपात्र या मृत व्यक्तियों के नाम ही नियमानुसार नोटिस जारी करने की प्रक्रिया अपनाने के बाद सूची से हटाए जाएंगे।

 बैठक में एडीसी डॉ. राहुल रईया, एसडीएम करनाल देवेंद्र शर्मा, एसडीएम इंद्री डॉ. रमन गुप्ता, एसडीएम घरौंडा राजेश सोनी, एसडीएम नीलोखेड़ी अशोक कुमार, डीआरओ कनव लाकड़ा सहित जिला के सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

 

*****

 


(Release ID: 3335)