azadi ka amrit mahotsav

28 जून को है पोलियो रविवार, पोलियो की दो बूंद पिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग है पूरी तरह तैयार

-जिला में 889 बूथों पर 1.52 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी ‘दो बूंद जिंदगी की’ : उपायुक्त

-उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने कहा, कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक लेने से न रहे वंचित

Posted On: 27 Jun 2026 4:09PM
PrintRelease पलवल, 27 जून। उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि जिला में 28 जून को पोलियो रविवार मनाया जाएगा। जिला में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत 889 बूथों पर शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के एक लाख 52 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, पोलियो की दो बूंद पिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। उन्होंने निर्देश दिए कि एक भी बच्चा पोलियो की खुराक लेने से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि पोलियो दिवस के उपरांत पोलियो की खुराक लेने से वंचित रहे बच्चों को 29 व 30 जून को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 153 मोबाइल टीम और 1037 घर-घर भ्रमण दल तैनात किए गए हैं जिनमें वैक्सीनेटर, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर शामिल हैं। पल्स पोलियो अभियान के दूसरे और तीसरे दिन आशा वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाएंगी।

 

*****

 


(Release ID: 3337)