azadi ka amrit mahotsav

एसआईआर को लेकर बैठक

डिजिटाइजेशन की गति बढ़ाएं: डॉ. आनंद कुमार शर्मा

Posted On: 27 Jun 2026 5:18PM
PrintRelease  करनाल, 27 जून।  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) को लेकर एक बैठक आज यहां कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें उन्होंने बीएलओ को डिजिटाइजेशन की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे गांवों और शहरों में एसआईआर के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए सप्ताह में दो-तीन बार मुनादी कराना सुनिश्चित करें।
 बैठक में उपायुक्त ने करनाल और इंद्री में एसआईआर संबंधी कार्य की धीमी गति पर असंतोष जताया। कुछ बीएलओ द्वारा इंटरनेट/वाई-फाई की उचित सुविधा न होने से पेश आ रही दिक्कतों के बारे में बताया गया। इस पर उपायुक्त ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में सुपरवाइजर और गांवों में डीडीपीओ/बीडीपीओ यह सुनिश्चित करें कि जिला की सभी नगर पालिकाएं और पंचायत घर छुट्टी के दिन भी खुले रहें और वहां इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध रहे। इसके लिए क्रिड पंचायत स्तरीय अधिकारी(सीपीएलओ)भी इस कार्य में सहयोग करें। उन्होंने जिला के चिह्नित किए गए 76 स्कूलों में भी आज शाम तक इंटरनेट/वाई-फाई सुविधा सुनिश्चित करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए।
 डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों (एईआरओ)से कहा कि वे बीएलओ, सुपरवाइजर से हर दो घंटे में कार्य प्रगति बारे रिपोर्ट लें। तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी गांवों में दौरा करें और धरातल पर पेश आने वाली समस्या के समाधान में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि अगले बुधवार को एसआईआर को लेकर फिर बैठक लेंगे। फार्म वितरण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है जिसमें करनाल जिला राज्य में अव्वल रहा है। यदि कहीं अतिरिक्त स्टाफ की जरूरत होगी तो उपलब्ध करा दिया जाएगा।
 इससे पहले असंध के एसडीएम सुमित सिहाग ने कहा कि एईआरओ एक दिन फील्ड में अवश्य लगाएं। बीएलओ और सुपरवाइजर के काम पर निगरानी रखें।
 बैठक में करनाल के एसडीएम देवेंद्र शर्मा, इंद्री के डॉ. रमन गुप्ता, घरौंडा के राजेश सोनी, नीलोखेड़ी के अशोक कुमार, सीटीएम सुरेश, जीएम रोडवेज कुलदीप डीईओ रोहतास वर्मा, तहसीलदार(चुनाव) सुदेश राणा, डीडीपीओ कंचनलता, तहसीलदार नीलोखेड़ी संदीप कुमार, नायब तहसीलदार निगदू साहिल, सुरेश कुमार निसिंग, बीडीपीओ साहब सिंह, सोमवीर खटकड़, मोनिका, मास्टर ट्रेनर संजय आदि ने भाग लिया।

 

*****

 


(Release ID: 3340)