समस्याओं का समाधान और लोगों के जीवन को सरल बनाना ही मुख्य लक्ष्य: हरविन्द्र कल्याण
मौके पर ही अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
Posted On:
27 Jun 2026 5:20PM
घरौंडा/करनाल, 27 जून। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं देकर उनके जीवन को सरल और सुगम बनाना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। वे शनिवार को अपने निजी निवास कल्याण फार्म हाउस पर क्षेत्र से आए लोगों की जन-समस्याएं सुनने के उपरांत बोल रहे थे।इस जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी शिकायतें व मांगें लेकर पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष ने बिना किसी औपचारिकता के बेहद आत्मीयता से एक-एक कर सभी लोगों से मुलाकात की और उनकी व्यक्तिगत व सार्वजनिक समस्याओं को सुना।जनसुनवाई में मुख्य रूप से बिजली, पानी, जर्जर सडक़ों की मरम्मत, ड्रेनेज व्यवस्था और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। समस्याओं की गंभीरता को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मौके से ही संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों को फोन कर समस्याओं के तुरंत और समयबद्ध निवारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और जनता के कार्यों में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और हर नागरिक की समस्या का सम्मानजनक समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*****
(Release ID: 3342)