Archives
azadi ka amrit mahotsav

डीसी डॉ वैशाली शर्मा ने जिला पुस्तकालय का किया दौरा फायर सेफ्टी, पेयजल व अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने के दिये निर्देश

डीसी डॉ वैशाली शर्मा ने जिला पुस्तकालय का किया दौरा फायर सेफ्टी, पेयजल व अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने के दिये निर्देश

Posted On: 27 Jun 2026 6:32PM
PrintRelease डीसी डॉ वैशाली शर्मा ने जिला पुस्तकालय का किया दौरा फायर सेफ्टी, पेयजल व अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने के दिये निर्देश

जींद, 27 जून डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय पुस्तकालय का दौरा कर लाइब्रेरी में अध्ययन करने आने वाले विद्यार्थियों एवं पाठकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से फायर सेफ्टी, पेयजल, वाईफाई, स्वच्छता तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहन जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुस्तकालय में अग्नि सुरक्षा से जुड़े सभी उपकरण पूरी तरह कार्यशील स्थिति में होने चाहिए। उन्होंने कहा कि फायर एक्सटिंग्विशर सहित सभी सुरक्षा उपकरणों की समय-समय पर जांच कराई जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तुरंत बदला जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
डॉ. वैशाली शर्मा ने पुस्तकालय में पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल की उपलब्धता हर समय सुनिश्चित की जाए। उन्होंने शौचालयों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था,एसी, पंखों, बिजली व्यवस्था तथा भवन के रखरखाव का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि राजकीय पुस्तकालय विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं तथा आम पाठकों के लिए ज्ञान का महत्वपूर्ण केंद्र है। इसलिए यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुस्तकालय में जिन सुविधाओं की कमी है, उन्हें शीघ्र दूर किया जाए तथा नियमित निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी मूलभूत सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध रहें। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय का वातावरण ऐसा होना चाहिए, जिससे विद्यार्थियों को अध्ययन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान लाइब्रेरी के इंचार्ज एवं राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य सत्यवान मलिक ने डीसी को अवगत करवाते हुए बताया कि जिला लाइब्रेरी के वातानुकूलित भवन में लगभग 130 बच्चों के बैठने की कैपेसिटी है, यहां लडकियों व लडको के अलग-अलग बैठने की व्यवस्था पहले से ही करवाई गई है। लाइब्रेरी में लगभग 20 हजार अंग्रेजी व हिंदी सहित अन्य भाषाओं में भी पुस्तकें रखी गई है। विद्यार्थियों के पीने के पानी के लिए आर ओ की सुविधा दी गई है। इसके अलावा पाठकों के पढ़ने के लिए प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में हिंदी व अंग्रेजी के समाचार पत्र आते है। फायर सेफ्टी के लिए जरूरी रूप से उपकरण पर्याप्त मात्रा में रखे गए है जिनका समय-समय पर जांच करवाई जाती है।

 

*****

 


(Release ID: 3353)