Social Justice and Empowerment
तेजी से बदलते हरियाणा में नरवाना क्षेत्र लिख रहा है विकास के नए अध्याय, भविष्य में इलाका बनेगा तरक्की का हब
ग्रामीण विकास हरियाणा सरकार की पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता, गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य: मंत्री कृष्ण कुमार बेदी
शनिवार को फरेण कलां को मिली विकास की नई सौगात-- एक करोड़ 43 लाख रुपये के विकास कार्यो का सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने किया शिलान्यास व उद्घाटन
Posted On:
27 Jun 2026 5:09PM
चंडीगढ़,27 जून— हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि ग्रामीण विकास हरियाणा सरकार की पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता है। शहरों की तर्ज पर ग्रामीण अंचल का भी विकास किया जा रहा है और प्रगति का पहिया नरवाना क्षेत्र में भी तेजी से घूम रहा है। आने वाले समय में यह इलाका तरक्की का बड़ा हब बनेगा।
श्री कृष्ण कुमार बेदी शनिवार को नरवाना में गांव फरेण कलां में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य केवल विकास कार्य करवाना नहीं, बल्कि गांवों को आत्मनिर्भर, समृद्ध और शहरों की तर्ज पर सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि तेजी से बदलते हरियाणा में नरवाना क्षेत्र भी विकास के नए अध्याय लिख रहा है।
इस दौरान श्री कृष्ण कुमार बेदी ने पंचायती राज विभाग के तहत बनने वाले ग्राम सचिवालय का शिलान्यास किया। इस ग्राम सचिवालय पर लगभग 88 लाख 25 हजार रुपये की लागत आएगी और इसके बनने से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर पंचायत संबंधी विभिन्न सेवाएं उपलब्ध होगीं। साथ ही पंचायती राज विभाग द्वारा लगभग 24 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो नई गलियों का उद्घाटन भी किया। सहकारिता मंत्री द्वारा पशुपालन विभाग के अंतर्गत करीब 31 लाख रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय पशु औषधालय का शिलान्यास भी किया गया।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गांवों में बेहतर सड़कें, पक्की गलियां और मजबूत आधारभूत ढांचा ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हैं तथा विकास की गति को तेज करते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास और विश्वास हरियाणा सरकार की कार्यशैली के चार प्रमुख स्तंभ हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक गांव तक विकास की योजनाएं पहुंचाई जा रही हैं। प्रदेश के चहूमूखी विकास को अमलीजामा पहनाने के लिए सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है ताकि ग्रामीण क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता की परिकल्पना को साकार किया जा सके।
उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क और आधुनिक आधारभूत ढांचे से ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि गांवों के युवाओं को रोजगार और सुविधाओं के लिए शहरों की ओर पलायन न करना पड़े, बल्कि उन्हें अपने ही क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध हों। ग्राम पंचायत द्वारा खेल स्टेडियम, पेयजल पाईप लाईन, स्कूल में सांईस लैब व चार दिवारी, शमशान घाटों में शैड, गली व खेतों के रास्तों को पक्का करने जैसी दर्जनभर मांगों पर भी कैबिनेट मंत्री ने पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
क्रमांक— 2026
*****
(Release ID: 3363)