Elections
एसआईआर-2026 एवं स्वीप कार्यक्रम के तहत राजकीय लाइब्रेरी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
एसआईआर-2026 एवं स्वीप कार्यक्रम के तहत राजकीय लाइब्रेरी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Posted On:
27 Jun 2026 6:41PM
एसआईआर-2026 एवं स्वीप कार्यक्रम के तहत राजकीय लाइब्रेरी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जींद, 27 जून भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ.वैशाली शर्मा के निर्देशन में 36-जींद विधानसभा क्षेत्र के डेडिकेटेड एईआरओ सत्यवान मलिक द्वारा राजकीय जिला पुस्तकालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
एईआरओ सत्यवान मलिक ने बताया कि इस अवसर पर पुस्तकालय में अध्यनरत विद्यार्थियों एवं पुस्तकालय के कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने एवं संशोधन के लिए प्रपत्र भरने की विधि, आवश्यक दस्तावेज, बूथ लेवल अधिकारी की भूमिका, हेल्पडेस्क की सुविधाओं तथा दावा एवं आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही हरियाणा में एसआईआर-2026 के निर्धारित कार्यक्रम, प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन, दावा एवं आपत्ति अवधि तथा अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की समय-सीमा से भी अवगत कराया गया। विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका, मतदान के महत्व तथा शत-प्रतिशत मतदाता पंजीकरण की आवश्यकता के प्रति जागरूक किया गया।
उन्होने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित इस अभियान का उद्देश्य युवाओं, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना तथा सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना है। हरियाणा में एसआईआर-2026 के अंतर्गत बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन का कार्य किया जा रहा है,जो की 14 जुलाई 2026 तक चलेगा। उसके बाद प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई को होगा, दावे एवं आपत्तियां 21 जुलाई से 20 अगस्त तक प्राप्त की जाएगी, उनका निस्तारण 21 जुलाई से 18 सितम्बर तक किया जाएगा तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितम्बर को किया जाएगा।
डेडिकेटेड एईआरओ सत्यवान मलिक ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए प्रेरित करें और निर्वाचन आयोग के इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दें।
*****
(Release ID: 3366)