School Education
azadi ka amrit mahotsav

शिक्षित समाज ही विकसित समाज का मूल आधार-- दूर दराज की ढाणियों तक शिक्षा पहुंचाने पर सरकार का मुख्य फोकस: कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

वाल्मीकि आश्रम में 23 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित ज्ञानदीप पुस्तकालय का कैबिनेट मंत्री ने किया उद्घाटन

Posted On: 28 Jun 2026 5:29PM
PrintRelease शिक्षित समाज ही विकसित समाज का मूल आधार-- दूर दराज की ढाणियों तक शिक्षा पहुंचाने पर सरकार का मुख्य फोकस: कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी
-वाल्मीकि आश्रम में 23 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित ज्ञानदीप पुस्तकालय का कैबिनेट मंत्री ने किया उद्घाटन

नरवाना, 28 जून।
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि शिक्षित समाज ही विकसित समाज का मूल आधार है। इसी विजन पर मुख्य फोकस कर राज्य सरकार निरंतर गुणात्मक शिक्षा का प्रसार कर रही है। राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि शिक्षा प्रदेश के हर कोने तक दूर दराज की ढाणियों तक भी पहुंचे ताकि प्रत्येक परिवार का बच्चा अच्छी तालीम हासिल कर उज्ज्वल जीवन जीने के काबिल बने।
            कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शनिवार सायं नरवाना की इंदिरा काॅलोनी स्थित वाल्मीकि आश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। कैबिनेट मंत्री ने इस अवसर पर 23 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित ज्ञानदीप पुस्तकालय का उदघाटन किया और 12 लाख रूपये की अनुमानित लागत से लाइब्रेरी से मुख्य सड़क तक पक्का रास्ता बनवाने की भी घोषणा की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि व्यक्ति के जीवन में शिक्षा बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि ऐसे क्षेत्र अथवा ढाणी जहां शिक्षण संस्थानों का अभाव है या वहां की संस्थाएं जर्जर और निम्न स्तर की हो चुकी है। ऐसे प्रत्येक इलाका आधुनिक सुविधाओं एवं तकनीकी से लैस शिक्षण संस्थान एवं उत्तम किस्म के पुस्तकालय स्थापित हों और इस पर निरंतर कार्य भी हो रहा है। दूर दराज एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों में ऐसे व्यवस्थाएं होने से गरीब परिवार के बच्चों को भी सपनों के पंख लगे है।
कैबिनेट मंत्री ने कार्यक्रम के बाद पुस्तकालय का निरीक्षण भी किया और वहां मौजूद छात्राओं से भी मुलाकात कर सीधा संवाद किया।
            इस अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन अमित ढाकल, उप चेयरमैन सत्यप्रकाश सैनी, नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि विशाल मिर्धा, बलदेव वाल्मीकि, तेजपाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष सत्यवान शर्मा, सुरेन्द्र प्रजापति, सुरेन्द्र हथो, दिनेश गोयल, सत्यवान बेदी, विरेंद्र फोजी, विरेन्द्र नैन, हंसराज समैण, रिछपाल शर्मा, सुशील शास्त्री, एडवोकेट मंदीप चहल, सुशाील नायक, सुरेश पांचाल, रणधीर कश्यप, विनय मित्तल, सुरेश दनौदा, डाॅ टिंकू, राहुल, प्रो. अमित कुमार, सुनील, कैबिनेट मंत्री के निजी सहायक मनोज कुमार, मीडिया प्रभारी संजय बल्हारा, जसबीर नैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

*****

 


(Release ID: 3382)