Archives
संत कबीर दास जी ने सामाजिक कुरीतियों का विरोध करते हुए समाज को एकता और सद्भाव की दिखाया रास्ता --
जींद विधानसभा क्षेत्र में धानकान समाज की चौपालों, सामुदायिक भवनों एवं संस्थाओं के विकास पर खर्च होंगे 70 लाख रुपये : डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा संत शिरोमणि कबीर साहेब जी के 629वें प्रकटोत्सव दिवस के उपलक्ष्य में श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ स
Posted On:
28 Jun 2026 5:31PM
-संत कबीर दास जी ने सामाजिक कुरीतियों का विरोध करते हुए समाज को एकता और सद्भाव की दिखाया रास्ता --
जींद विधानसभा क्षेत्र में धानकान समाज की चौपालों, सामुदायिक भवनों एवं संस्थाओं के विकास पर खर्च होंगे 70 लाख रुपये : डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा
संत शिरोमणि कबीर साहेब जी के 629वें प्रकटोत्सव दिवस के उपलक्ष्य में श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ संत कबीर चौक व श्री संत कबीर आश्रम में हुआ भव्य आयोजन
जींद, 28 जून। संत शिरोमणि कबीर साहेब जी का 629वां प्रकटोत्सव दिवस रोहतक रोड स्थित कबीर चौक व रामराय गेट स्थित श्री संत कबीर आश्रम में श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रमो में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने संत कबीर साहेब जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रकटोत्सव की शुभकामनाएं दीं। समाज द्वारा रखी गई मांगो को पर आश्वासन देते हुए उन्होंने जींद विधानसभा क्षेत्र में धानकान समाज की चौपालों, भवनों व अन्य संस्थाओं पर लगभग 70 लाख रूपये की धन राशि से विकास करवाने की बात कही।
विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि संत शिरोमणि कबीर साहेब जी ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से समाज को सत्य, प्रेम, समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने जाति-पांति, ऊंच-नीच, छुआछूत और सामाजिक कुरीतियों का विरोध करते हुए समाज को एकता और सद्भाव की राह दिखाई। उनके दोहे और विचार आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि संत कबीर साहेब जी का मानना था कि ईश्वर की सच्ची भक्ति मानव सेवा, सदाचार और सत्य के मार्ग पर चलने में है। उनका जीवन हमें आपसी प्रेम, सहिष्णुता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। वर्तमान समय में उनके विचार पहले से भी अधिक प्रासंगिक हैं और प्रत्येक व्यक्ति को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।
डिप्टी स्पीकर ने कहा कि संत कबीर साहेब जी ने अपने सरल एवं प्रभावशाली दोहों के माध्यम से लोगों को अंधविश्वास, पाखंड और आडंबर से दूर रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने हमेशा कर्म, ईमानदारी और सच्चाई को जीवन का आधार बताया। संत कबीर साहेब का संदेश संपूर्ण मानव जाति के लिए प्रेरणास्रोत है और आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बना रहेगा।
डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि जींद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली धानकान समाज की चौपालों, सामुदायिक भवनों एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं के विकास एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए 70 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के समान एवं संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से विभिन्न सामाजिक एवं सामुदायिक भवनों में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि आमजन को बेहतर वातावरण एवं सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
डॉ. मिड्ढा ने कहा कि इस धनराशि से चौपालों और सामुदायिक भवनों में मरम्मत, सौंदर्यीकरण, फर्श, शौचालय, पेयजल, बिजली, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक विकास कार्य करवाए जाएंगे। इससे समाज के लोगों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवा रही है और प्रत्येक क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। विकास योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
डॉ. मिड्ढा ने कहा कि वर्तमान केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान अपने सरकारी आवास का नाम कबीर कुटिया रखा था, जो संत कबीर साहेब के आदर्शों के प्रति उनकी गहरी आस्था और प्रेरणा को दर्शाता है। यह केवल एक नाम नहीं, बल्कि सादगी, सेवा, पारदर्शिता और जनकल्याण की भावना का प्रतीक था।कबीर कुटिया नामकरण के माध्यम से उन्होंने यह स्पष्ट किया कि जीवन में दिखावे से अधिक महत्व सादगी, सत्य और लोकसेवा का है।
उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने अपने कार्यकाल में शासन व्यवस्था को संतों के उपदेशों से जोड़ते हुए यह संदेश दिया कि सत्ता का उद्देश्य केवल प्रशासन चलाना नहीं, बल्कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और सुविधाएं पहुंचाना है।
डिप्टी स्पीकर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी संत कबीर साहेब सहित सभी महान संतों के विचारों को आत्मसात करते हुए बिना भेदभाव के विकास कार्य करवा रहे है। गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की जा रही हैं, ताकि समाज के हर वर्ग को समान अवसर और सम्मान मिले। प्रदेश सरकार उन्हीं मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक एकता, भाईचारे और जनसेवा की भावना को मजबूत कर रही है।
डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि संतों का जीवन हमें यह सिखाता है कि सच्चा शासन वही है, जिसमें जनता का विश्वास, पारदर्शिता और संवेदनशीलता हो। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य भी यही है कि विकास कार्यों का लाभ समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे और हर नागरिक को बेहतर जीवन के अवसर मिलें।
उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे संत कबीर साहेब के उपदेशों को जीवन में अपनाएं और समाज में प्रेम, सद्भाव तथा सहयोग की भावना को मजबूत करें।
इस अवसर पर सुभाष दुग्गल, कृष्ण कुमार, मुकेश, महेंद्र नागर, सतीश,अजमेर, ईश्वर,आजाद, गोपाल, सूरजभान, जयभगवान, सोनू समेत विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
*****
(Release ID: 3383)