azadi ka amrit mahotsav

विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने एसआईआर अभियान के तहत बीएलओ को सौंपा स्व गणना फॉर्म

Posted On: 29 Jun 2026 3:34PM

करनाल, 29 जून।  नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने एसआईआर अभियान के तहत बीएलओ को अपना स्व गणना फॉर्म सौंपा। उन्होंने कहा कि एक मजबूत लोकतंत्र की नींव जागरूक मतदाताओं पर टिकी होती है। चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

 विधायक ने आमजन से भी अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में होना अनिवार्य है। यदि किसी का नाम सूची में जुड़ने से रह गया है या उसमें कोई सुधार होना है, तो वे तुरंत अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर फॉर्म भरें।

 

*****

 


(Release ID: 3393)