*उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर की अध्यक्षता में मंगलवार 30 जून को होगी जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक*
Posted On:
29 Jun 2026 4:14PM
*पलवल, 29 जून।* जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक मंगलवार 30 जून 2026 को सुबह 10 बजे जिला सचिवालय पलवल के द्वितीय तल पर स्थित सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक में उपायुक्त एवं लोक संपर्क परिवाद समिति पलवल के उपाध्यक्ष डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर करीब 14 परिवादों की सुनवाई करेंगे। नगराधीश प्रीति रावत ने यह जानकारी देते हुए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित तिथि और समय पर बैठक में रिपोर्ट के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
000
*****
(Release ID: 3395)