azadi ka amrit mahotsav

विशाल तिरंगा यात्रा के माध्यम से विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के प्रयास में जुटा हुआ है पलवल जिला प्रशासन : उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर

-पलवल में तिरंगे की शान में बनेगा इतिहास, 5 से 6 किलोमीटर लंबा और 10 फीट चौड़ा विराट तिरंगा रहेगा देश भक्ति का केंद्र

-इस बार पलवल में तिरंगा केवल घरों पर नहीं लहराएगा, सडक़ों पर भी तिरंगे की शान देगी दिखाई

-खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी कार्य राज्यमंत्री गौरव गौतम करेंगे विशाल तिरंगा यात्रा का नेतृत्व

Posted On: 08 Aug 2026 6:11PM
PrintRelease पलवल, 8 अगस्त। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि जिला प्रशासन पलवल इस बार पलवल में हर घर तिरंगा अभियान और देश की आजादी के जश्न के अवसर को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए जी जान से तैयारी में जुटा हुआ है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बृहस्पतिवार 13 अगस्त को पलवल शहर की सडक़ों पर पुलिस लाइन पलवल से लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम तक 5 से 6 किलोमीटर लंबे और 10 फीट चौड़े राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ निकलने वाली विशाल तिरंगा यात्रा जिले में राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी का अब तक का सबसे भव्य दृश्य प्रस्तुत करने जा रही है। तिरंगा यात्रा में यात्रा में 5 से 6 किलोमीटर लंबा और 10 फीट चौड़ा विराट तिरंगा आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा। जिला प्रशासन तिरंगा यात्रा के माध्यम से सबसे लंबा तिरंगा, तिरंगे को पकड़ने वाले वॉलिंटियर्स की संख्या और तिरंगे को कितनी देर तक पकड़ा जाएगा इन आधार पर विश्व कीर्तिमान स्थापित करने का प्रयास करेगा
उपयुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि इस आयोजन को महज एक औपचारिक सरकारी कार्यक्रम तक सीमित रखने के बजाय इसे जनभागीदारी के बड़े उत्सव के रूप में तैयार किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा में युवाओं, खिलाडिय़ों, विद्यार्थियों, एनसीसी-एनएसएस कैडेट्स के साथ सामाजिक, धार्मिक एवं विभिन्न संगठनों को जोडऩे पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उद्देश्य स्पष्ट है, पलवल के हर वर्ग को तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति के इस अभियान से जोडऩा।

पुलिस लाइन से स्टेडियम तक दिखेगा देशभक्ति का विराट स्वरूप
विशाल तिरंगा यात्रा हरियाणा सरकार के खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी कार्य राज्यमंत्री गौरव गौतम के नेतृत्व में पलवल पुलिस लाइन से शुरू होकर आगरा चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम तक पहुंचेगी। करीब पांच किलोमीटर के सफर के दौरान सडक़ के दोनों ओर मौजूद नागरिकों के बीच भी राष्ट्रभक्ति का माहौल बनाने की तैयारी है। यात्रा में हाथों में छोटे तिरंगे और बीच में लहराता विराट तिरंगा पूरे आयोजन को एक अलग पहचान देगा। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीतों और नारों के साथ ऐसा माहौल तैयार करने की योजना है, जिससे शहर का प्रत्येक प्रमुख मार्ग राष्ट्रभक्ति के रंग में दिखाई दे। ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के उद्घोष तिरंगा यात्रा मैं शामिल वॉलिंटियर्स में जोश भरने का काम करेंगे।

युवा मंत्री गौरव गौतम के नेतृत्व में युवाओं को जोडऩे की रणनीति
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि इस आयोजन की एक महत्वपूर्ण कड़ी खेल एवं युवा शक्ति को बनाया गया है। हरियाणा सरकार के खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी कार्य राज्यमंत्री गौरव गौतम यात्रा का नेतृत्व करेंगे। इससे आयोजन में युवाओं और खिलाडिय़ों की भागीदारी को विशेष महत्व मिलने की उम्मीद है। राज्य मंत्री गौरव गौतम का संदेश भी साफ है कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश के स्वतंत्रता संग्राम, बलिदान, एकता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। ऐसे में युवाओं को राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोडऩा इस अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।

पलवल के लिए क्यों खास है यह आयोजन?
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि पलवल में 5 से 6 किलोमीटर लंबे और 10 फीट चौड़े विराट तिरंगे के साथ यात्रा निकालने का निर्णय केवल आकार और भव्यता के लिहाज से महत्वपूर्ण नहीं है। इसके पीछे सामूहिक भागीदारी का संदेश भी है। जब हजारों की संख्या में नागरिक एक साथ तिरंगे के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे, तो यह दृश्य वसुधैव कुटुंबकम, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनेगा।

स्टेडियम में होगा तिरंगा यात्रा का समापन :

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि विशाल तिरंगा यात्रा का समापन नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में होगा। यहां देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेरणादायी प्रस्तुतियां और राष्ट्रभक्ति के गीत माहौल को और भावनात्मक बनाएंगे। समापन अवसर पर उपस्थित लोगों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान के प्रति संकल्प दिलाने की भी तैयारी है।

एक तस्वीर, जो लंबे समय तक याद रहेगी :

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि इस पूरे आयोजन का सबसे बड़ा संदेश यही होगा कि जब 5 से 6 किलोमीटर लंबे और 10 फीट चौड़े तिरंगे के साथ हजारों लोग एक दिशा में आगे बढ़ेंगे, तो वह केवल एक यात्रा नहीं होगी, बल्कि पलवल की सामूहिक राष्ट्रभक्ति की तस्वीर बनेगी। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत होने वाला यह आयोजन पलवल के लिए एक ऐसा अवसर बनने जा रहा है, जिसमें प्रशासन, जनप्रतिनिधि, युवा, खिलाड़ी, विद्यार्थी और आम नागरिक एक मंच पर दिखाई देंगे। इस बार पलवल में तिरंगा केवल घरों पर नहीं लहराएगा, सडक़ों पर भी उसकी शान दिखाई देगी और पूरा शहर राष्ट्रभक्ति के एक विराट उत्सव का साक्षी बनेगा।

फोटो परिचय--01--।
000

 

*****

 


(Release ID: 3969)