Information, Public Relation and languages
हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर बस स्टैंड पलवल में लगाई गई प्रदर्शनी और बनाया गया है आकर्षक सेल्फी प्वाइंट : उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर
-महाप्रबंधक जितेंद्र कुमार यादव ने किया विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का अवलोकन, सेल्फी पॉइंट पर खिंचवाई सेल्फी
-आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास तथा विभाजन के दौरान लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा और विस्थापन की स्मृतियों से अवगत कराना है प्रदर्शनी का उद्देश्य
-नागरिक तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा पोर्टल harghartiranga.com पर करें अपलोड
Posted On:
09 Aug 2026 7:26PM
पलवल, 9 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान तथा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन पलवल और सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा की ओर से देशभक्ति एवं राष्ट्र प्रेम की भावना को बढ़ावा देने के लिए बस स्टैंड परिसर में विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है एवं आकर्षक सेल्फी प्वाइंट बना बनाया गया है। रविवार को महाप्रबंधक हरियाणा राज्य परिवहन पलवल जितेंद्र कुमार यादव ने विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी खिंचवाई।महाप्रबंधक जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभर में 9 से 17 अगस्त तक नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है। वहीं, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर वर्ष 1947 में भारत विभाजन के दौरान विस्थापन, पीड़ा और अपनों को खोने वाले लोगों के संघर्ष एवं बलिदान को स्मरण किया जाता है। दोनों अभियानों के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्र प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश दिया जा रहा है। बस स्टैंड परिसर में आने वाले यात्रियों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सेल्फियां ली।जिला प्रशासन पलवल और सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा की ओर से पलवल में बस स्टैंड सहित जिला सचिवालय परिसर में विभाजन विभीषिका स्मृतियों से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई है और बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पलवल कैंप, सेक्टर 2 सहित कई जगहों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। इनका उद्देश्य आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास तथा विभाजन के दौरान लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा और विस्थापन की स्मृतियों से अवगत कराना है।उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि प्रदर्शनी में तिरंगा, वंदे मातरम सहित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस से संबंधित प्रदर्शनी के माध्यम से वर्ष 1947 के विभाजन के दौरान लाखों लोगों द्वारा झेली गई कठिनाइयों, विस्थापन और संघर्ष की ऐतिहासिक घटनाओं को दर्शाया गया है। उन्होंने बताया कि पलवल शहर में जिला प्रशासन की ओर से लगाए गए आकर्षक सेल्फी प्वाइंट युवाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। जहां नागरिक जमकर सेल्फी ले रहे हैं। आम नागरिक तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा पोर्टल harghartiranga.com पर अपलोड करने के साथ-साथ विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचा सकते हैं।उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान और गौरव की सामूहिक अभिव्यक्ति है। उन्होंने पलवल जिला के प्रत्येक नागरिक से आह्वान किया कि वे 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में पूरे उत्साह के साथ भाग लें और अपने घरों, प्रतिष्ठानों तथा संस्थानों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दें। इसके अलावा 13 अगस्त को पलवल शहर में निकाली जाने वाली विशाल तिरंगा यात्रा में भी बढक़र सहभागिता करें। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों के बलिदान, देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को तिरंगे का सम्मान करते हुए इस अभियान को जनआंदोलन बनाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।उपायुक्त ने कहा कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिवस का उद्देश्य वर्ष 1947 के विभाजन के दौरान विस्थापन और पीड़ा झेलने वाले लोगों के संघर्ष और बलिदान को स्मरण करना तथा युवा पीढ़ी को उस इतिहास से अवगत कराना है। उन्होंने नागरिकों से प्रदर्शनी का अवलोकन करने और विभाजन की विभीषिका से जुड़ी ऐतिहासिक स्मृतियों को संजोने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पलवल का हर नागरिक तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र की एकता के संकल्प के साथ इस अभियान का हिस्सा बने। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे सेल्फी प्वाइंट पर तिरंगे के साथ तस्वीर लेकर सोशल मीडिया पर साझा करें और अधिक से अधिक लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ें।उपायुक्त ने जिला प्रशासन की ओर से आमजन से इन प्रदर्शनी स्थलों पर पहुंचकर जानकारी प्राप्त करने, सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीरें लेने तथा राष्ट्रभक्ति के इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की है।फोटो परिचय--08,09,10,11,12,13,14,15,16,17,18,19,20,21,22--।000
*****
(Release ID: 3976)