पलवल में हर घर तिरंगा अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ
-बस स्टैंड परिसर और जिला सचिवालय पलवल में हुआ हर घर तिरंगा प्रदर्शनी का शुभारंभ, शहर के विभिन्न स्थानों पर बनाए गए आकर्षक सेल्फी प्वाइंट, आमजन में दिख रहा उत्साह
-उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जिलावासियों से 9 से 17 अगस्त तक घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर तिरंगा फहराने का किया आह्वान
-तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने की अपील की
Posted On:
09 Aug 2026 7:25PM
पलवल, 9 अगस्त। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिला प्रशासन पलवल द्वारा जिले में देशभक्ति एवं राष्ट्र प्रेम की भावना को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। रविवार को बस स्टैंड परिसर में तिरंगा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ हुआ। जिला प्रशासन की ओर से पलवल बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पलवल कैंप, सेक्टर-2 सहित शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी गए हैं, जो आम नागरिकों, युवाओं और विद्यार्थियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इन सेल्फी प्वाइंट पर नागरिक तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर अभियान के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज करा रहे हैं।उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 9 से 17 अगस्त तक चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और गौरव की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने पलवल जिला के प्रत्येक नागरिक से आह्वान किया कि वे इस अभियान में पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर तिरंगा फहराएं और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने आम नागरिकों से अपील की कि वे जिला प्रशासन की ओर से बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर तिरंगे के साथ सेल्फी लें और अपनी तस्वीर को हर घर तिरंगा पोर्टल harghartiranga.com पर अपलोड करें। साथ ही, सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी अभियान का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।उपायुक्त ने विशेष रूप से युवाओं एवं विद्यार्थियों से इस अभियान में बढ़-चढक़र भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा वर्ग राष्ट्रभक्ति की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि पलवल में 13 अगस्त को आयोजित होने वाली विशाल तिरंगा यात्रा में भी नागरिक अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर देशभक्ति का संदेश दें। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से आमजन से 9 से 17 अगस्त तक अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने तथा अभियान को जनआंदोलन बनाने में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।नागरिक अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएं : जितेंद्र कुमारमुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद एवं नोडल अधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि तिरंगा देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों के बलिदान, देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की सामूहिक अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि जब प्रत्येक घर पर तिरंगा लहराएगा तो इससे देश की एकता और अखंडता का संदेश और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि नागरिक अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएं।फोटो परिचय--23,24,25,26,27,28,29,30,31,32,33,34,35,36,37,38--।000
*****
(Release ID: 3977)