azadi ka amrit mahotsav

अधिकारी जनता की समस्याओं का समयबद्ध करें निपटारा- मंडल आयुक्त मोनिका मलिक

- सीएम विंडो व जनसंवाद की शिकायतों को न रखें लम्बित

Posted On: 19 Aug 2026 6:09PM

रोहतक, 19 अगस्त : मंडल आयुक्त मोनिका मलिक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से जनता की समस्याओं को सुनें तथा इनका समयबद्ध निदान करवाए। सभी अधिकारी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाए उपलब्ध करवाने के साथ-साथ समय पर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाए।
मंडल आयुक्त मोनिका मलिक स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। उन्होंने बैठक के एजेंडे में शामिल बिंदुओं की समीक्षा करते हुए राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों के संदर्भ में कहा कि लंबित मामलों को यथाशीघ्र निपटाया जाए। राजस्व अधिकारी जमाबंदी व इंतकाल को समय पर दर्ज करवाए। उन्होंने सम्पति पंजीकरण की टोकन प्रक्रिया की भी समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मोनिका मलिक ने यमुना नदी में प्रदूषण को नियंत्रित करने व रोकने के लिए संबंधित विभागों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में प्रदेश सरकार पूरी तरह गंभीर है तथा मुख्य सचिव स्वयं इसकी समीक्षा कर रहे हैं। जिला में डे्रन संख्या-8 तथा केसीबी डे्रन में शोधन के बाद ही जल डाला जाए। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में माइक्रो एसटीपी स्थापित करने की संभावनाएं तलाशी जाए।
मंडल आयुक्त मोनिका मलिक ने सीएम विंडो एवं जनसंवाद की समीक्षा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री समय-समय पर इन पोर्टलों की समीक्षा कर रहे हैं। संबंधित अधिकारी शिकायत पोर्टलों की स्वयं निगरानी करें तथा लंबित शिकायतों का यथाशीघ्र निपटारा करवाया जाए। उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगर निगम द्वारा कन्हेली गांव में डेयरी परिसर स्थापित किया गया है जहां पर कुछ डेयरियां शिफ्ट हो चुकी है तथा अन्य डेयरी संचालकों को इस परिसर में डेयरी शिफ्ट करने बारे नोटिस दिए गए हैं।
मोनिका मलिक ने कहा कि जिला में सभी अधिकारी अच्छा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में भविष्य की पेयजल आपूर्ति के दृष्टिगत जल भंडारण की क्षमता को बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को शुद्ध व पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जाए। स्थानीय सोनीपत रोड पर खुले वाटर चैनल को कवर किया जाएगा ताकि पूरा जल वाटर वर्क्स तक पहुंचे।
अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता के संदर्भ में कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में रोहतक ग्रामीण क्षेत्र को उत्तर क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान प्राप्त हुआ है। ग्राम पंचायतों द्वारा भी कचरा एकत्रित करने की शुरुआत की गई है। जिला के दो गांव में प्लास्टिक कचरे के निपटारे के लिए संयंत्र लगाए गए हैं। जिला के गांव खरावड़ में गोवर्धन परियोजना के तहत बायोगैस संयंत्र स्थापित किया गया है तथा गांव में 80 कनेक्शन जारी किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत नियमानुसार लाभपात्रों को लाभ दिया जा रहा है।
नरेंद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र परिवारों को 100-100 वर्ग गज के प्लाट उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। जिला के समचाना व जसिया गांव में पात्र 166 लाभार्थियों को प्लाट दिए गए हैं तथा जिनमें से 163 प्लाटों की रजिस्ट्री भी करवाई जा चुकी है। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सरकार द्वारा महिलाओं को दुग्ध उत्पादन व्यवसाय में आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिसके तहत स्वयं सहायता समूह को शामलात भूमि पट्टे पर दी जाएगी। जिला में जलभराव को रोकने व बाढ़ नियंत्रण के सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
इस अवसर पर सांपला की उपमंडलाधीश अंकिता पुवार, रोहतक के मडलाधीष आशीष कुमार, महम के उपमंडलाधीश विपिन कुमार, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मंजीत कुमार एवं नमिता कुमारी, रोहतक सहकारिता चीनी मिल की प्रबंधक निदेशक श्वेता सुहाग, नगराधीश शुभम, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, जिला राजस्व अधिकारी सुशील, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता सतपाल दलाल सहित अन्य संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
फोटो-006 से 008

 

*****

 


(Release ID: 4276)