Right to Service
azadi ka amrit mahotsav

सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में जिला प्रशासन एक्टिव : डीसी

समाधान शिविर, जनसंवाद व सीएम विंडो पोर्टल पर आई शिकायत के त्वरित निपटान के दिए निर्देश

Posted On: 22 Aug 2026 1:58PM
झज्जर, 22 अगस्त
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के जनसेवा और सुशासन के निर्देशों की अनुपालना में झज्जर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन में जिला प्रशासन एक्टिव है ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक को योजना का लाभ प्रभावी रूप से मिल सके। यह बात डीसी वर्षा खांगवाल ने कही। 
डीसी शनिवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रही थी। बैठक में समाधान शिविर, जनसंवाद पोर्टल तथा सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति पर अपडेट रिपोर्ट सम्बन्धित अधिकारियों से ली गई। डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि जनता की समस्याओं का निवारण सर्वोच्च प्राथमिकता पर होना चाहिए और इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई न की जाए।

नागरिकों की समस्याओं का हो त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान
डीसी वर्षा खांगवाल ने बैठक में विभागवार लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि 'समाधान शिविर' में आने वाले हर नागरिक की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की सोच के अनुरूप प्रशासनिक कार्यप्रणाली को इतना सुलभ बनाया गया है कि आम जन को अपनी समस्याओं के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। समाधान शिविरों में प्राप्त आवेदनों का उसी दिन या तय समयसीमा के भीतर निपटारा सुनिश्चित किया जाए।

जनसंवाद पोर्टल व सीएम विंडो की शिकायतों का हो शीघ्र निपटान
जनसंवाद पोर्टल और सीएम विंडो से जुड़ी शिकायतों की समीक्षा करते हुए डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में औपचारिकता न की जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि और समाधान की गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण है। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही के कारण शिकायत लंबित पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने आमजन से भी सरकार के इन डिजिटल पोर्टल का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

 यह रहे मौजूद : 
इस अवसर पर एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, सीईओ जिला परिषद मनीष फौगाट व सीटीएम ऋतु सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
-----
फ़ोटो कैप्शन : झज्जर में समाधान शिविर, जन संवाद पोर्टल व सीएम विंडो से सम्बंधित समीक्षात्मक बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश देती डीसी वर्षा खांगवाल।

 

*****

 


(Release ID: 4370)