Elections
azadi ka amrit mahotsav

एसडीएम करनाल देवेंद्र शर्मा ने एसआईआर विशेष दिवस पर बूथों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Posted On: 22 Aug 2026 4:54PM
PrintRelease  करनाल, 22 अगस्त। एसडीएम एवं सहायक निवार्चन अधिकारी देवेंद्र शर्मा ने आज करनाल विधानसभा में स्थापित विभिन्न एसआईआर बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथों पर एसआईआर प्रक्रिया के दौरान चल रहे दावे एवं आपत्तियों से संबंधित कार्यों का जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसडीएम ने बूथों पर अधिकारियों से अब तक पूरा किए गए एसआईआर कार्यों का रिकॉर्ड जांचा और लंबित आवेदनों का शीघ्र निपटारा करने के आदेश दिए। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कार्य में पूरी पारदर्शिता बरती जाए और बूथ पर आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने कहा एसआईआर से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध और सटीक तरीके से पूरे किए जाएं। आम जनता को सहायता प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने के लिए विशेष अभियान तिथियां निर्धारित की गई हैं। इस अभियान के तहत आगामी 22, 23, 29 एवं 30 अगस्त, 2026 (शनिवार व रविवार) को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष दिवस आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस निर्धारित तिथियों पर सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बी.एल.ओ.) सुबह 9.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। पात्र नागरिक इन विशेष दिवसों के दौरान अपने मतदान केंद्रों पर जाकर मतदाता सूची से संबंधित अपने दावे व आपत्तियां जैसे नया नाम जु?वाने, संशोधन करवाने आदि जमा करवा सकते हैं। उन्होंने करनाल वासियों और पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे इन विशेष तिथियों का लाभ उठाएं और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने या संशोधन कराने के लिए निकटतम मतदान केंद्र पर अवश्य पहुंचें। इस अवसर पर संबंधित विभाग के कई अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

 

*****

 


(Release ID: 4379)