azadi ka amrit mahotsav

खेल एवं युवा सशक्तिकरण राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल के वार्ड नंबर 18 और 22 में 1.90 करोड़ की लागत से विकास कार्यों का किया शिलान्यास

- विकास कार्यों में सड़क एवं नाली निर्माण और चौपाल निर्माण रहे शामिल

- विकास कार्यों के पूरा होने से वार्डों में आवागमन, जल निकासी और स्थानीय आधारभूत सुविधाओं में होगा उल्लेखनीय सुधार : खेल राज्य मंत्री

- सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और आमजन के जीवन को अधिक सुगम बनाना

- प्रदेश में जनभावनाओं के अनुरूप करवाए जा रहे हैं विकास कार्य, बोले खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी कार्य राज्य मंत्री गौरव गौतम

Posted On: 23 Aug 2026 5:05PM
PrintRelease पलवल, 23 अगस्त।
रविवार का दिन पलवल शहर के वार्ड नंबर 18 और वार्ड नंबर 22 के नागरिकों के लिए  विकास की नई सौगात लेकर आया। हरियाणा सरकार में खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी कार्य राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रकाश विहार एपेक्स अस्पताल के नजदीक आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद पलवल के माध्यम से करीब 1.90 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले सड़क एवं नाली निर्माण और चौपाल निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इन विकास कार्यों के पूरा होने से दोनों वार्डों में आवागमन, जल निकासी और स्थानीय आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। कार्यक्रम में पहुंचने पर नागरिकों ने मुख्य अतिथि गौरव गौतम का गर्मजोशी से स्वागत किया।

खेल एवं युवा सशक्तिकरण राज्य मंत्री गौरव गौतम ने इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश में जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और आमजन के जीवन को अधिक सुगम बनाना है। इसी दिशा में सड़कों, गलियों, नालियों, पेयजल, सीवरेज, बिजली तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। शहरों और गांवों में आवश्यकतानुसार नई परियोजनाओं को मंजूरी देकर उन्हें निर्धारित समयसीमा में पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।

खेेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सरकार की विकास नीति का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा स्थानीय लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों की प्राथमिकता तय की जा रही है, ताकि प्रदेश का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि पलवल नगर परिषद क्षेत्र में करीब 1.90 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य करवाए जाएंगे। इनमें एपेक्स अस्पताल की गली, देव नगर क्षेत्र में सड़क एवं नाली निर्माण तथा शिव विहार क्षेत्र में बघेल चौपाल का निर्माण कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के पूरा होने से स्थानीय निवासियों को बेहतर सड़क एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

खेेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार शहरों और गांवों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। विकास कार्य केवल निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनका उद्देश्य आमजन के जीवन को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है। यह विकास परियोजनाएं क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी और इन परियोजनाओं से क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर संपर्क मार्ग, सुचारू जल निकासी और आधुनिक सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने इस अवसर पर पर ग्रामीणों द्वारा रखी गई मांगों को ध्यान पूर्वक सुनकर उन्हें पूरा करवाने का आश्वासन दिया।

समारोह में सेवा निवृत उपनिदेशक शिक्षा विभाग अशोक बघेल, रवि गांगोली पूर्व सरपंच, इंद्रपाल शर्मा, डा. संपत शर्मा, करमवीर दलाल, विनोद शर्मा जिला ब्राम्हण सभा अध्यक्ष, गिरजेश शर्मा, प्रमोद शर्मा सहित अनेक गण्यमान्य उपस्थित रहे।
000

 

*****

 


(Release ID: 4405)