azadi ka amrit mahotsav

हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा 5 सितंबर तक मनाया जा रहा "उद्यमिता पखवाड़ा"

Posted On: 24 Aug 2026 4:50PM

-महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार व उद्यमिता से जोड़ना पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य

रेवाड़ी, 24 अगस्त।

हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा प्रदेश भर में महिलाओं एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनमें उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 21 अगस्त से 5 सितंबर तक 15 दिवसीय "उद्यमिता पखवाड़ा" आयोजित किया जा रहा है।

महिला विकास निगम के जिला प्रबंधक राज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस 15 दिवसीय पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य महिलाओं व युवाओं को स्वरोजगार के अवसर, सरकारी योजनाओं तथा वित्तीय सहायता की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि पखवाड़े के दौरान जिले के विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विशेष कैंप और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

उद्यमिता के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाने के लिए पखवाड़े के दौरान कई रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएगी, जिनमें भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, विशेष जागरूकता शिविर एवं सफल उद्यमियों से सीधा संवाद सत्र आयोजित किए जा रहे है। जिसके माध्यम से युवा और महिलाएं सफल उद्यमियों के अनुभवों से प्रेरणा ले रहे है। पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत निगम द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी जा रही है।

जिला प्रशासन व हरियाणा महिला विकास निगम ने जिले की महिलाओं और युवाओं से अपील की है कि वे इन कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लें और स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनें। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय हरियाणा महिला विकास निगम रेवाड़ी के कार्यालय लोटस गार्डन के सामने, नासियाजी रोड, शांति नगर, रेवाड़ी तथा दूरभाष नंबर 01274-225294 पर संपर्क कर सकते है।

---------


 

*****

 


(Release ID: 4442)