सीटीएम जितेंद्र कुमार ने समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनकर करवाया निवारण
Posted On:
24 Aug 2026 4:49PM
रेवाड़ी, 24 अगस्त।
प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में सीटीएम जितेंद्र कुमार ने आमजन की शिकायतें सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता से निवारण करवाने के निर्देश दिए।
सीटीएम जितेंद्र कुमार ने कहा कि जिला और उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर जनसुनवाई का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। इन शिविरों में आमजन की शिकायतें सुनने के लिए सभी विभागों के अधिकारी एक छत के नीचे मौजूद रहते हैं। इन शिविरों का उद्देश्य जनता की शिकायतों का मौके पर ही निपटान करना है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में अपनी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखकर निवारण करवाएं।
सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में प्राप्त अवैध कब्जा, रास्ते का निर्माण, सीवरेज, पुलिस, परिवार पहचान पत्र, पेंशन व बिजली संबंधित शिकायतों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों प्राथमिकता से निवारण करने के निर्देश दिए गए।
-----------
*****
(Release ID: 4443)