अधिकारी समाधान शिविर की हर शिकायत को गंभीरता से लें- उपायुक्त सतबीर सिंह
- शिकायतों का समयबद्ध हो उचित निपटारा, नागरिकों को करें संतुष्ट
- मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी सोच को साकार कर रहे समाधान शिविर
रोहतक, 24 अगस्त : उपायुक्त सतबीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निपटारा करें। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की जनकल्याणकारी सोच के मद्देनजर नागरिकों की समस्याओं के यथाशीघ्र समाधान के दृष्टिगत समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
सतबीर सिंह स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुन रहे थे। इस अवसर पर उपमंडलाधीश आशीष कुमार, नगराधीश शुभम, पुलिस उपाधीक्षक गुलाब सिंह, जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता शिवराज, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल भी मौजूद रहे। उपायुक्त सतबीर सिंह ने कहा कि अधिकारी समाधान शिविरों में प्राप्त हो रही हर शिकायत को गंभीरता से लें तथा समयबद्ध उचित निपटारा करवाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्या का निपटारा करते समय उनसे संवाद करें तथा विभागीय कार्रवाई की जानकारी देकर नागरिकों को संतुष्ट करें।
उपायुक्त सतबीर सिंह ने कहा कि आगामी वीरवार को समाधान शिविरों की शिकायतों के निपटारे की स्थानीय स्तर पर समीक्षा की जाएगी। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि 30 दिन पुरानी कोई भी शिकायत लम्बित न रहे। उन्होंने कहा कि एक छत के नीचे सभी विभागों से संबंधित समस्याओं की तुरंत निदान के उद्देश्य से ही जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर हर सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी तथा भाजपा के प्रतिनिधियों में सतीश चौधरी, डॉ. अंकुश बिड्डïू तथा डॉ. अशोक रंगा मौजूद रहे।
फोटो- 001 से 003
----- 00000000-------
*****