azadi ka amrit mahotsav

जिन लाभार्थी की किसी कारण से पेंशन रुकी हुई है, वह सभी परिवार पहचान-पत्र में अपना पूर्ण डाटा वेरीफाई करवाने के उपरांत संबंधित दस्तावेजों को जिला समाज कल्याण अधिकारी, कार्यालय करनाल में जमा करवाएं।

Posted On: 06 Sep 2026 12:33PM
 करनाल, 6 सितंबर। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमितेंद्र श्योकंद ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा संचालित वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, लाडली पेंशन, निराश्रित बच्चों को वित्तीय सहायता, विदुर / अविवाहित पैशन इत्यादि योजनाओं के लाभपात्र, जिनकी पेंशन गलत बैंक खाता, गलत आईएफएससी कोड, गलत आधार अपलोड होने के कारण, दिव्यांग प्रमाण-पत्र या अन्य किसी कारण से रुकी हुई है। वह सभी लाभार्थी अपने परिवार पहचान-पत्र में अपना पूर्ण डाटा वेरीफाई करवाने के उपरांत संबंधित दस्तावेजों को जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय, लघु सचिवालय, भाग-2. पहली मंजिल, करनाल में जमा करवाएं।

 

*****

 


(Release ID: 5214)