‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वर्ष 2014 से 2026 के बीच निर्मित सरकारी भवनों एवं परियोजनाओं को दीयों से किया जाएगा रोशन
-पलवल के सरकारी भवन और परियोजनाएं भी 17 सितंबर की शाम दीयों की रोशनी से होंगी जगमग : उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर
-सरकारी भवनों एवं सरकारी परियोजनाओं पर एक साथ जलने वाले दीप सेवा, संकल्प और जनकल्याण की भावना का देंगे संदेश
Posted On:
12 Sep 2026 6:16PM
पलवल, 12 सितंबर। भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान के मॉड्यूल-1’ के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से अभियान का आगाज होगा।उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला में 17 सितंबर 2026 की शाम वर्ष 2014 से 2026 के बीच निर्मित सरकारी भवनों एवं सरकारी परियोजनाओं को दीयों से सजाकर रोशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी भवनों एवं विकास परियोजनाओं के माध्यम से सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को प्रदर्शित करना है।उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी की जाएं और की गई कार्रवाई से अवगत करवाएं। उन्होंने संबंधित विभागाध्यक्षों एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि 17 सितंबर की शाम वर्ष 2014 से 2026 के बीच निर्मित सरकारी भवनों एवं सरकारी परियोजनाओं को आकर्षक ढंग से दीपों से सजाकर रोशन किया जाए।उपायुक्त ने कहा कि पलवल जिला प्रशासन इस आयोजन को पूरी गरिमा एवं उत्साह के साथ आयोजित करेगा। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर की शाम जिला में वर्ष 2014 से 2026 के बीच निर्मित सरकारी भवनों एवं सरकारी परियोजनाओं पर एक साथ जलने वाले दीप सेवा, संकल्प और जनकल्याण की भावना का संदेश देंगे। उन्होंने जिलेवासियों से भी इस आयोजन में सकारात्मक सहभागिता करने और ‘सेवा संकल्प अभियान’ की भावना को मजबूत बनाने का आह्वान किया।000
*****
(Release ID: 5962)