Development & Panchayats
azadi ka amrit mahotsav

स्वामी नितानंद के जीवन मूल्य और विचार समाज के लिए प्रेरणादायक : कृष्ण लाल पंवार

-गांव माजरा स्थित जटेला धाम पर स्वामी नितानंद महाराज के 227वें निर्वाण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

Posted On: 13 Sep 2026 11:08AM

संतों के मार्गदर्शन से समाज को मिलती है सही दिशा - बोले कैबिनेट मंत्री

स्वामी नितानंद महाराज के 227वें निर्वाण दिवस पर तुलसी रोपण अभियान की हुई शुरुआत

झज्जर, 12 सितंबर। हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि संत महात्माओं ने सदैव अपने जप आउट तप के माध्यम से हिन्दू धर्म की रक्षा की है।स्वामी नितानंद महाराज के सानिध्य में चल रहा जटेला धाम के साथ श्रद्धालुओं की अटूट आस्था है। हमें संतो के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। 

कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार

शनिवार को गांव माजरा दूबलधन स्थित तपोभूमि जटेला धाम में स्वामी नितानंद महाराज के 227वें निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे ।

इस बीच उन्होंने स्वामी नितानंद महाराज की समाधि स्थल पर दर्शन कर उन्हें नमन किया। साथ ही महंत राजेन्द्र दास से आशीर्वाद भी लिया। वहीं तुलसी का पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत भी की,साथ ही सतगुरु नितानन्द महारज पर केंद्रित हरियाणवी लोक महाकाव्य का लोकार्पण किया।

संतों की शिक्षाएं समाज को देती हैं नई दिशा

कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि जटेला धाम की पवित्र तपोभूमि आध्यात्मिक चेतना का प्रमुख केंद्र है। संतों की वाणी और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। जब संत समाज का मार्गदर्शन करते हैं तो व्यक्ति को सही दिशा मिलती है और कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहता।

उन्होंने कहा कि स्वामी नितानंद  महाराज महान संत थे, जिन्होंने मानवता, सद्भाव, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनके जीवन मूल्य और विचार आज भी समाज को प्रेरणा देने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे महान संतों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा  ने कहा कि संत महापुरुषों की शिक्षाएं समाज को आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलना और जरूरतमंदों की सेवा करना ही संतों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। जटेला धाम द्वारा सामाजिक सेवा और जनकल्याण की दिशा में किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने  स्वामी नितानंद आयुर्वेदिक चिकित्सा संस्थान के लिए 11 लाख रुपए की घोषणा की।


स्वामी नितानंद महाराज की तपोभूमि  जटेला धाम बन रहा दिव्य चेतना का कर्म स्थल : ज्ञानानंद  महाराज

गीता मनीषी महामंडलेश्वर ज्ञानानंद  महाराज ने बतौर मुख्य वक्ता अपने संबोधन में कहा कि गीता में भी पर्यावरण संरक्षण के बारे में बहुत कुछ लिखा है। महंत राजेंद्र दास ने पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति समाज का जो बीड़ा उठाया है उसमें सभी की सक्रिय भागीदारी होनी चाहिए। राजेंद्र दास के समर्पित प्रयास से आज स्वामी नितानंद महाराज की तपोभूमि  जटेला धाम दिव्य चेतना का कर्म स्थल बन गया है। यह धाम सत्य सिद्धांत के प्रकाशन व रचना की पावन धरा है। वैसे भी यह भारत की त्याग,तपस्या व साधना की पावनस्थली है। जटेला धाम सबसे पवित्र आराधना स्थल है। सामाजिक समस्याओं के निदानात्मक उपाय संतों की पुकार यहीं से प्रेरित और प्रसारित होते है।समाजोत्थान व वसुधैव कुटुंबकम अमर संदेश जटेला धाम से ही विश्व के कोने-कोने तक पहुंच रहा है। आज सोशल मीडिया एप के माध्यम से भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया में के घरों में तुलसी के पौधे को पहुंचा दिया है। यह पर्यावरण संरक्षण का एक विश्व स्तरीय रिकॉर्ड बन गया है। उन्होंने जटेला धाम की साध संगत व श्रद्धालुओं को समाज उत्थान के अभियानों में आगे बढ़कर काम करने के लिए  साधूवाद दिया।


नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जटेला धाम की मुहिम अनुकरणीय : औमप्रकाश धनखड़

 भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि जटेला धाम पर्यावरण संरक्षण का पर्याय बन गया है। उन्होंने साध संगत के साथ एक आध्यात्मिक भजन सांझा किया। 

पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। संतों के बताए मार्ग पर चलकर ही एक बेहतर और संस्कारवान समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे सेवा, सद्भाव और परोपकार की भावना को अपने जीवन में अपनाएं।



संतों के मार्ग पर चलकर जीवन को सफल बनाएं : राजेंद्र दास


महंत राजेंद्र दास ने कहा कि स्वामी नितानंद महाराज समाज के लिए प्रेरणा के महान स्तंभ थे। ऐसे संत समाज को अच्छे विचार और सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिन पर चलते हुए व्यक्ति और समाज दोनों आगे बढ़ते हैं।


उन्होंने कहा कि मानव देह संतों की अपार कृपा से मिलती है। जन्म लेने के बाद मनुष्य को अच्छे कर्मों की ओर बढ़ना चाहिए, क्योंकि उसके कर्म ही उसके जीवन की दिशा निर्धारित करते हैं। संतों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही इस मानव जीवन को सफल बनाया जा सकता है।


उन्होंने कहा कि यदि संतों का मार्गदर्शन समाज को नहीं मिलता तो समाज आज जिस बेहतर स्वरूप में है, वहां तक पहुंचना कठिन होता। बेहतर समाज के निर्माण में संतों की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है।


महंत राजेंद्र दास ने कहा कि जटेला धाम की संगत द्वारा नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी निरंतर कार्य किया जा रहा है। संगत ने तुलसी के एक लाख से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है और पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल भी जरूरी है।


उन्होंने कहा कि स्वामी नितानंद की शिक्षाओं एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा। समाज में सेवा, सद्भाव, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना जरूरी है। कार्यक्रम में मंच संचालन साहित्यकार  सत्यवीर नाहङिया तथा प्रोफेसर यशवीर सिंह ने किया।

समारोह में ये गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद

इस मौके पर अखिल भारतीय संत समिति के सचिव स्वामी जितेंद्रनंद,

कपूरी पहाड़ी के महंत कृष्ण नाथ, संत विज्ञानानंद सरस्वती, दयानंद सरस्वती, विजेंद्र दास, रामानंद के अलावा 

भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मिकी, जिला परिषद के चेयरमेन  कप्तान सिंह बिरधाना, भाजपा नेता संजय कबलाना व दिनेश कौशिक,मुख्यमंत्री के सलाहकार राजीव यादव, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप अहलावत,बेरी नगर पालिका के अध्यक्ष देवेन्द्र कादयान, मार्केट कमेटी बेरी के प्रधान राजेंद्र शर्मा,अनिल शर्मा मातनहेल, गुलशन भाटिया, नीरज सरपंच, विनोद सरपंच,सूरजमल कौशिक माजरा, सरदार पूर्णचंद गिल अतिरिक्त अधिवक्ता राजस्थान रेड क्रॉस के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी, , दिनेश शास्त्री ,डॉक्टर किरण कलकल,रविन्द्र कौशिक,डॉ दयानंद कादयान के अलावा जिला प्रशासन की ओर से सीईओ जिला परिषद मनीष फौगाट, बीडीपीओ धर्मपाल, नायब तहसीलदार मनोज कुमार  सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

-------------

फोटो कैप्शन: गांव माजरा दूबलधन स्थित जटेला धाम में स्वामी नितानंद  महाराज के 227वें निर्वाण दिवस पर आयोजित समारोह में उपस्थित जनों को संबोधित करते हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार।


फोटो कैप्शन: जटेला धाम में स्वामी नितानंद महाराज की समाधि स्थल नमन करते मुख्य अतिथि विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार।


फ़ोटो। कार्यक्रम में मंचासीन मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ,संत महात्मा और गणमान्य व्यक्ति।

----------------


 

*****

 


(Release ID: 5980)