Law & Legislative
राष्ट्रीय लोक अदालत में 25481 मुकदमों का निपटारा
Posted On:
13 Sep 2026 2:52PM
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, करनाल द्वारा जस्टिस हरसिमरन सिंह सेठी एक्जीक्यूटिव चेयरमैन, हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकुला के कुशल मार्गदर्शन में श्री रजनीश कुमार शर्मा, माननीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश एवं कार्यबाहक अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, करनाल की अध्यक्षता शनिवार को जिला न्यायालय परिसर करनाल तथा उपमंडल असंध, घरौंडा और इंद्री की अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान विभिन्न प्रकार के मामलों की सुनवाई के लिए अनेक पीठों का गठन किया गया। इन पीठों में न्यायिक अधिकारियों द्वारा आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर मामलों का निपटारा किया गया। लोक अदालत में कुल 28,975 मुकदमों में से 25481 मुकदमों का निपटारा किया गया। इनमें 224 मुकदमे परिवार विवाद, मोटर दुर्घटना के 55, चैक बाउंस से संबंधी 860 मामलों तथा 23,048 यातायात चालानों से संबंधित थे। इन मामलों के निपटारे के परिणामस्वरूप कुल 17,35,41,742 रुपये की राशि का भुगतान किया गया।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आमजन को लोक अदालत के महत्व एवं इसके लाभों के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि लोक अदालत विवादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान का प्रभावी माध्यम है। इसमें पक्षकारों की आपसी सहमति से मामलों का निपटारा किया जाता है, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है।
उन्होंने आमजन से अपील की कि वे भविष्य में भी अपने लंबित अथवा समझौते योग्य मामलों को लोक अदालत के माध्यम से निपटाने का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
बाक्स
इस लोक अदालत में श्री नितीन किनरा माननीय अतिरिका जिला एवं सत्र न्यायधीश, करनाल, सुश्री शैलजा गुप्ता, माननीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश, करनाल, डा. सविता कुमारी, माननीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश, करनाल, श्री सुधीर कुमार, माननीय ए सी जे एम. करनाल, सुश्री रूहेला शर्मा, माननीय सिविल जज (जूनियर डवीजन), करनाल, श्री उदित अग्रवाल, माननीय सिविल जज (जूनियर डबीजन), करनाल, सुश्री अमृतबीर कौर, माननीय सिविल जज (जूनियर डवीजन) असंध, श्री कुणाल मितल, माननीय सिविल जज (जूनियर डवीजन), इन्द्री व श्री गौरांग शर्मा, माननीय सिविल जज (सीनियर डवीजन), घरोड़ा की बैंच बनाई गई।
*****
(Release ID: 5982)