State Transport
संशोधित स्टेज कैरिज स्कीम 2024
स्कीम के तहत बस परमिट के लिए 30 सितंबर तक करें आवेदन: आरटीए
Posted On:
13 Sep 2026 3:26PM
करनाल, 13 सितंबर। जिला परिवहन अधिकारी एवं प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण करनाल के सचिव विजय देशवाल ने बताया कि सरकार द्वारा संशोधित स्टेज कैरिज स्कीम 2024 के तहत जिले के विभिन्न निर्धारित मार्गों पर बस परमिट जारी करने के लिए योग्य आवेदकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 30 सितंबर शाम 5.00 बजे तक (केवल कार्य दिवस में) अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदकों को फॉर्म 22 (प्रोफार्मा-1) के साथ हेड 0041-00-101-51-51 में 25,000/- रुपये की राशि का ई-चालान सहित करनाल आर.टी.ए. कार्यालय के अधीन आने वाले मार्गों का नाम अंकित करके आवेदन जमा करना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व में दिए गए सभी स्टेज कैरिज परमिट आवेदन रद्द माने जाएंगे और उन पर किसी तरह की कार्यवाही अमल में नहीं लाई जाएगी। हालांकि, पूर्व में जारी परमिट धारकों को उनके पूर्व स्वीकृत परमिटों की संख्या की सीमा तक निर्धारित फीस में छूट प्रदान की जाएगी। अधिक जानकारी या किसी भी पूछताछ के लिए आवेदक पुराने एसडीएम कार्यालय (निकट पंचायत भवन, करनाल) में संपर्क कर सकते हैं अथवा टेलीफोन (0184-2251600) / ईमेल (rta.krl@hry.nic.in) के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। इन निर्धारित प्रमुख मार्गों के लिए मिलेगा बस परमिटआरटीए विजय देशवाल ने बताया कि करनाल जिला में निर्धारित प्रमुख मार्गों के लिए बस परमिट के लिए योग्य प्रार्थी आवेदन कर सकते हैं। इन मार्गों में करनाल से जठलाना (वाया घीड़, गढ़ी बीरबल, गुमथला), करनाल से रादौर (वाया समौरा, इंद्री, लाडवा), करनाल से मंगलोरा पुल (वाया शेखपुरा, नगला मेघा चौक), करनाल से ढांड (वाया नीलोखेड़ी, निगदू, कौल), करनाल से पेहोवा (वाया काछवा, सीतामाई, कौल, ढांड), करनाल से ब्रास (वाया निसिंग), करनाल से असंध (वाया चिड़ाव मोड़, जुंडला, जलमाना), करनाल से पुंडरी (वाया मंजूरा, निसिंग, रसीना), करनाल से शाहाबाद (वाया नीलोखेड़ी, पीपली), असंध से कैथल (वाया राजौंद, जाखौली, तीतरम मोड़), असंध से पानीपत (वाया सालवन, बल्ला, मुनकपुल, कोहंड), असंध से पानीपत (वाया सफ़ीदों, मतलौडा), इंद्री से पेहोवा (वाया भादसों, पीपली, कुरुक्षेत्र, ज्योतिसर), करनाल से सांभली (वाया रमाना), करनाल से सोलो (वाया भैणी सुल्तानपुर, कुरक), कुंजपुरा से करनाल, करनाल से नंदाना (वाया उचाना, झांझड़ी, ब्यानी सुल्तानपुर, तरावड़ी), करनाल से लाडवा (वाया बैरसाल), करनाल से मतलौडा (वाया मुनक, रेरकलां, धर्मगढ़ चौक), निसिंग से असंध (वाया डाचर, चोरकारसा, उकलाना), असंध से पुंडरी (वाया राहड़ा, बकाल, रमाना, बरसाना, हजवाना) शामिल हैं।
*****
(Release ID: 5986)