Social Justice and Empowerment
azadi ka amrit mahotsav

लाडो लक्ष्मी योजना का सरकार ने बढ़ाया दायरा, अब 1.80 लाख रुपये सालाना आमदनी वाले परिवारों की माताओं-बहनों को भी मिलेगा लाभ

17 सितंबर को ‘सेवा दिवस’ से शुरू होगा माताओं-बहनों का रजिस्ट्रेशन

Posted On: 13 Sep 2026 3:27PM
 करनाल, 13 सितंबर। डीसी डॉ आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा माताओं-बहनों को दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के माध्यम से प्रतिमाह 2100 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा रही है। अब तक एक लाख रुपये सालाना आमदनी वाले परिवारों की माताओं-बहनों को इस योजना का लाभ मिलता था जबकि भविष्य में इसका दायरा बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये सालाना आमदनी वाले परिवारों को भी इसका लाभ मिलेगा जिसके लिए महिलाओं का रजिस्ट्रेशन 17 सितंबर को ‘सेवा दिवस’ से शुरू किया जाएगा। उन्होंने जिला की पात्र माताओं-बहनों से अपील की कि वे लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करवाएं। अधिक जानकारी के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

 

*****

 


(Release ID: 5987)