azadi ka amrit mahotsav

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बढ़े कदम

-गांव आल्हापुर में नि:शुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित

-खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

-केंद्र व प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध, बोले खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

Posted On: 13 Sep 2026 3:17PM
PrintRelease पलवल, 13 सितंबर। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से पलवल के गांव स्थित महाराजा अग्रसेन सामुदायिक भवन में नि:शुल्क कृत्रिम अंग, कैलिपर एवं अन्य सहायक उपकरणों के फिटमेंट एवं वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में  हरियाणा सरकार में खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी कार्य राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि रहे।  दिव्यांगजनों ने शिविर में पहुंचकर लाभ उठाया।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहां की दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोडऩा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्हें समान अवसर, सम्मान और आत्मनिर्भर बनने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सामाजिक विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, सहायक उपकरण तथा सरकारी योजनाओं का लाभ दिव्यांगजनों तक पहुंचाकर उनके जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है। समाज में जागरूकता बढ़ाकर दिव्यांगजनों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना भी जरूरी है। उन्हें कमजोर नहीं, बल्कि अपनी क्षमताओं और प्रतिभा के साथ आगे बढऩे वाले सशक्त नागरिक के रूप में देखना चाहिए।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पात्र दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, कैलिपर एवं अन्य आवश्यक सहायक उपकरण वितरित किए तथा उनके स्वास्थ्य एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उन्हें सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर जीवन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
मुख्य अतिथि गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार की एडीआईपी योजना के माध्यम से पात्र दिव्यांगजनों को आधुनिक सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, जिससे उनकी दैनिक गतिविधियां आसान हो रही हैं।

 

*****

 


(Release ID: 5991)