CM Press Release
azadi ka amrit mahotsav

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पटियाला में स्वर्गीय सरदारी इंदरजीत कौर की अंतिम अरदास में की शिरकत

ओएसडी डॉ. प्रभलीन सिंह की माता के निधन पर परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना

Posted On: 13 Sep 2026 4:09PM

चंडीगढ़, 13 सितंबर: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पटियाला में  ओएसडी डॉ. प्रभलीन सिंह की माता स्वर्गीय सरदारी इंदरजीत कौर की अंतिम अरदास में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय सरदारी इंदरजीत कौर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने डॉ. प्रभलीन सिंह एवं उनके परिवारजनों से मिलकर दुख की इस घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि माता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने परमात्मा से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

क्रमांक— 2026


 

*****

 


(Release ID: 5998)