गुहला-चीका, 17 सितंबर। एसडीएम मनीष कुमार यादव ने कहा कि जहां सरकार द्वारा बच्चों को राजकीय स्कूलों में बेहतरीन सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। वहीं बच्चों के उत्थान के लिए सामाजिक संस्थाएं भी आगे बढ़कर अच्छे कदम उठां रही है। एसडीएम ने कहा कि राजकीय स्कूलों का निरंतर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का चैक किया जा रहा है। बच्चों को अपने भविष्य बनाने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह प्रयासरत है।
एसडीएम ने कहा कि प्रशासन के अलावा क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक संस्थाएं भी बच्चों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाकर उनका हौसला बढ़ा रही है। वीरवार को राजकीय स्कूल श्यू माजरा में रोटरी कल्ब चीका द्वारा बच्चों को अच्छी क्वालिटि की खेल किट उपलब्ध करवाई गई है। बच्चों को बैट बॉल, कैरम बोर्ड, वॉलीबाल, वॉलीबाल नेट, रैकैट, चैस सहित अन्य खेल सामग्री उपलब्ध करवाई गई।
एसडीएम मनीष कुमार यादव ने रोटरी कल्ब चीका का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की सर्वागिण विकास में यह कल्ब अहम भूमिका निभा रहा है। यह कल्ब सामाजिक कार्याें मे नि:स्वार्थ बढ़-चढ़ कर भाग लेता है। इस कल्ब द्वारा पहले भी स्कूलों में शौचालयों का निर्माण, वाटर कुल्लर, अस्पतालों में दवाईयां के अलावा मशीने भी उपलब्ध करवाई जा चुकी है। एसडीएम ने कहा कि खेल हो या शिक्षा, बच्चों को बेहतर सुविधाएं और मार्गदर्शन देकर उन्हें आगे बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। क्षेत्र के बच्चे अपनी प्रतिभा के दम पर देश और प्रदेश में गुहला-चीका का नाम रोशन करें, इसके लिए प्रशासन के साथ-साथ समाज के लोगों को भी आगे आना होगा। इस अवसर पर प्रिसिंपल चरणजीत कौर, मलकीत सिंह, जसकरण सिंह, दिलबाग सिंह, सुखदेव सिंह, निधि, तजिंद्रकौर, अंकित शर्मा, रोटरी कल्ब चीका से डा. सतीश मित्तल, नरेश गर्ग, सुनिल शाह, हैप्पी बंसल, करण सिंगला आदि मौजूद रहे।
*****