Administrator General & Official Trusty and Treasurer, Charitable Endoments
- वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव के प्रति किया जागरूक
सेवा संकल्प अभियान के तहत बुजुर्गों को दी डिजिटल सुरक्षा की जानकारी
Posted On:
20 Sep 2026 2:36PM
रिष्ठ नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव के प्रति किया जागरूक
- सेवा संकल्प अभियान के तहत बुजुर्गों को दी डिजिटल सुरक्षा की जानकारी
भिवानी, 20 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में स्थानीय सेक्टर 13 स्थित सीनियर सिटीजन क्लब में डिजिटल सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 46 वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में ओल्ड यंग ग्रुप के सहयोग से पीएनबी बैंक विशेषज्ञ व सीएफएल की टीम ने वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल बैंकिंग, ऑनलाइन लेन-देन तथा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पिन, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी या यूपीआई संबंधी विवरण साझा नहीं करना चाहिए।
इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों को फर्जी फोन कॉल, संदिग्ध लिंक, ऑनलाइन ठगी, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर की जाने वाली धोखाधड़ी तथा अन्य साइबर अपराधों के प्रति सचेत किया। साथ ही किसी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल 1930 पर शिकायत करने और सावधानी बरतने की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल सेवाओं के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित डिजिटल लेन-देन और वित्तीय सुरक्षा के लिए सक्षम बनाना रहा।
*****
(Release ID: 6643)