azadi ka amrit mahotsav

राजकीय आईटीआई नारनौल में रोजगार मेले का सफल आयोजन, 87 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन

Posted On: 22 Sep 2026 4:59PM
PrintRelease

राजकीय आईटीआई नारनौल में रोजगार मेले का सफल आयोजन, 87 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन

नारनौल, 22 सितम्बर। उपायुक्त अनुपमा अंजली के दिशा निर्देशानुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नारनौल में आज रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए।
संस्थान के प्रधानाचार्य विनोद खनगवाल ने बताया कि रोजगार मेले में कुल 160 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से 87 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ। कंपनियों के एचआर प्रतिनिधियों द्वारा अभ्यर्थियों की योग्यता, तकनीकी कौशल एवं साक्षात्कार के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की गई।
रोजगार मेले में यूएनओ मिंडा की ओर से एचआर रुपेश सिन्हा ने कंपनी की ओर से 37 युवाओं का चयन किया। हीरो मोटोकॉर्प की ओर से एचआर हरीश शर्मा ने कंपनी की ओर से 30 युवाओं का चयन किया गया। ओजोन ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड घिलोठ की ओर से एचआर राकेश सिंह एवं साहिल यादव ने कंपनी की ओर से 13 युवाओं का चयन किया गया। वहीं मार्स आईटी हब की ओर से दीपक राज ने कंपनी की ओर से 7 युवाओं का चयन किया।
इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य जीवन कुमार जिंदल, एपीओ तिलक राज, जेएपीओ सुनील यादव, जेएपीओ सुदर्शन कुमार, अप्रेंटिस इंस्ट्रक्टर अमित कुमार, राजीव, निशा सैनी, रितु यादव, जॉनी यादव, दिनेश जांगड़ा एवं हरीश सहित संस्थान का समस्त अनुदेशक वर्ग एवं स्टाफ उपस्थित रहा।

फोटो-रोजगार मेला में इंटरव्यू देते युवा।


 

*****

 


(Release ID: 6966)