Sports
azadi ka amrit mahotsav

27 सितंबर को द्रोणाचार्य स्टेडियम में किया जाएगा जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन

Posted On: 22 Sep 2026 3:24PM

कुरुक्षेत्र 22 सितंबर जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि खेल विभाग द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता 2026 का 27 सितंबर को आयोजन किया जाएगा। तीन वर्गों में चार-चार प्रकार की प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया है। प्रतिभागी खिलाड़ी समय पर द्रोणाचार्य स्टेडियम में पहुंचना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी खेल विभाग, हरियाणा द्वारा जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता-2026 (लडक़े व लड़किया) का आयोजन 27 सितंबर 2026 को द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र के योगा हॉल में करवाया जा रहा है। इनमें 9 से 14 आयुवर्ग, 15 से 18 आयुवर्ग और 19 से 28 आयुवर्ग के लिए पारंपरिक योगासन, आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक जोड़ी, रिदमिक जोड़ी शामिल रहेंगी। उन्होंने कहा कि पारंपरिक योगासन में 3 लडक़े और 3 लड़कियां, आर्टिस्टिक सिंगल में 3 लडक़े और 3 लड़कियां, आर्टिस्टिक जोड़ी में 3 लडक़े और 3 लड़कियां और रिदमिक जोड़ी में 3 लडक़े और 3 लड़कियां शामिल रहेंगी।
जिला खेल अधिकारी ने कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 7 बजे से किया जाएगा। इसमें प्रथम, द्वितिय तथा तृतिय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाडिय़ों को क्रमश: 1000 रुपए, 700 रुपए व 500 रुपए का नकद ईनाम प्रदान किए जाने का प्रावधान है। प्रतिभागिता करने वाले खिलाड़ी आयु की पुष्टि करने के लिए अपने साथ आधार कार्ड की प्रति अपने स्कूल या कॉलेज द्वारा सत्यापित करवाकर साथ लेकर आएं।


 

*****

 


(Release ID: 7007)