Sports
मिशन ओलंपिक 2036 के तहत प्रदेश में विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने पर दिया जा रहा है जोर : गौरव गौतम
-एशियन गेम्स में हरियाणा का परचम, खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान
-खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पदक विजेताओं को दी बधाई
-सुचिका तारियाल ने एमएमए में रचा इतिहास, हिमांशु ने जीते दो रजत
-दीपिका सहरावत के शानदार प्रदर्शन से भारतीय हॉकी को मिली मजबूती
Posted On:
22 Sep 2026 7:02PM
पलवल, 22 सितंबर। हरियाणा सरकार में खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने जापान में चल रहे एशियन गेम्स में हरियाणा के खिलाडिय़ों के शानदार प्रदर्शन पर खिलाडिय़ों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी अपनी मेहनत, प्रतिभा और जज्बे से अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और हरियाणा का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों की सफलता में परिवार, प्रशिक्षकों और वर्षों की मेहनत का महत्वपूर्ण योगदान है। सरकार खिलाडिय़ों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मिशन ओलंपिक 2036 के तहत प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने पर जोर दिया जा रहा है।सुचिका तारियाल की ऐतिहासिक उपलब्धि : रोहतक की सुचिका तारियाल ने मिक्स्ड मार्शल आट्र्स में भारत के लिए ऐतिहासिक कांस्य पदक हासिल किया। यह एशियन गेम्स में मिक्स्ड मार्शल आट्र्स में भारत का पहला पदक है। खेल मंत्री ने सुचिका को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।हिमांशु ढिल्लों ने जीते दो रजत : जींद के निशानेबाज हिमांशु ढिल्लों ने अपने जन्मदिन के अवसर पर निशानेबाजी में दो रजत पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। मंत्री ने उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।दीपिका सहरावत का हॉकी में जलवा : हरियाणा की हॉकी खिलाड़ी दीपिका सहरावत ने भारतीय महिला हॉकी टीम के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए अकेले 8 गोल दागे। खेल मंत्री ने कहा कि हरियाणा की बेटियां खेलों में लगातार नए मुकाम हासिल कर रही हैं।000
*****
(Release ID: 7032)