सेवा संकल्प अभियान के तहत हथीन में आयोजित होंगे सेवा सेतु शिविर : एसडीएम हरिराम
-पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी, परामर्श एवं आवेदन की सुविधा मिलेगी
-एसडीएम हरिराम ने पात्र नागरिकों से शिविरों का लाभ उठाने की अपील की
-28 सितंबर को नगर पालिका हथीन, 29 सितंबर को ब्लॉक हथीन, 5 अक्टूबर को उटावड़ (महाग्राम) और 6 अक्टूबर को बहीन (महाग्राम) में लगाए जाएंगे सेतु शिविर
Posted On:
22 Sep 2026 6:57PM
पलवल, 22 सितंबर। सरकार की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में उप मंडल हथीन क्षेत्र के नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे। एसडीएम हथीन हरिराम ने जानकारी देते हुए बताया कि इन शिविरों में विशेष रूप से मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना (रूरू्रक्कङ्घ 2.0) के पात्र लाभार्थियों को आमंत्रित किया जाएगा।एसडीएम हरिराम ने बताया कि शिविरों में पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी देने के साथ-साथ योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक परामर्श भी उपलब्ध करवाया जाएगा। पात्र नागरिकों के आवेदन संबंधित टीमों द्वारा शिविरों में प्राप्त किए जाएंगे तथा आगे की कार्रवाई के लिए भेजे जाएंगे। इससे पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोडऩे और आवेदन प्रक्रिया को सुगम बनाने में सहायता मिलेगी।
हथीन क्षेत्र में सेवा सेतु शिविरों का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा :नगर पालिका हथीन—28 सितंबर 2026ब्लॉक हथीन—29 सितंबर 2026उटावड़ (महाग्राम)—5 अक्टूबर 2026बहीन (महाग्राम) — 6 अक्टूबर 2026एसडीएम हरिराम ने क्षेत्र के पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आयोजित होने वाले शिविरों में पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा अपनी पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक आवेदन एवं मार्गदर्शन प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि शिविरों का मुख्य उद्देश्य पात्र परिवारों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना, उन्हें योजनाओं के संबंध में उचित परामर्श देना तथा लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल एवं सुविधाजनक बनाना है।
*****
(Release ID: 7036)