azadi ka amrit mahotsav

‘सेवा संकल्प अभियान’ : ‘सेवा की कहानी’

हरियाणा सरकार की ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ बनी महिलाओं के लिए आर्थिक सहारा

-बंचारी गांव की देेववती ने उठाया योजना का लाभ

-घर की छोटी-छोटी जरूरतों की पूर्ति में मिल रही मदद

-लाभार्थी देेववती ने हरियाणा सरकार का जताया आभार

Posted On: 22 Sep 2026 6:55PM
PrintRelease पलवल, 22 सितंबर। हरियाणा सरकार की ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है। योजना के तहत सरकार द्वारा लाभार्थी महिलाओं के खातों में प्रतिमाह 2100 रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है। योजना का लाभ मिलने से महिलाएं अपनी रोजमर्रा की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो रही हैं। पलवल जिला के गांव बंचारी निवासी देेववती भी इस योजना का लाभ उठाकर लाभान्वित हुई है और सरकार का आभार व्यक्त किया है।
देेववती ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से चलाई जा रही ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके लिए काफी उपयोगी है। इससे उन्हें घर की छोटी-मोटी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलती है और अपनी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम होती है। उन्होंने कहा कि सरकार की यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
लाभार्थी देेववती ने हरियाणा सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि महिलाओं के हित में शुरू की गई ऐसी योजनाओं से उन्हें आर्थिक मजबूती मिलती है। योजना की सहायता से महिलाएं अपनी व्यक्तिगत जरूरतों के साथ-साथ परिवार से जुड़ी छोटी आवश्यकताओं में भी सहयोग कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।

 

*****

 


(Release ID: 7038)