‘सेवा संकल्प अभियान’ : ‘सेवा की कहानी’
-‘आपकी बेटी हमारी बेटी’ योजना बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य का सहारा
-मांदकोल निवासी रघुविंदर की दो बेटियों को मिला 21-21 हजार रुपए के एलआईसी/बॉन्ड का लाभ
-18 वर्ष की आयु पूरी होने पर ब्याज सहित मिलेगी राशि, शिक्षा व अन्य खर्चों में होगी मदद
-परिवार ने केंद्र सरकार, हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन का जताया आभार
Posted On:
22 Sep 2026 6:52PM
पलवल, 22 सितंबर। पलवल जिला के गांव मांदकोल निवासी रघुविंदर की दो बेटियों को महिला एवं बाल विकास विभाग की ‘आपकी बेटी हमारी बेटी’ योजना के तहत लाभ मिला है। ‘आपकी बेटी हमारी बेटी’ योजना के अंतर्गत दोनों बेटियों के नाम 21-21 हजार रुपए के एलआईसी/बॉन्ड का लाभ प्रदान किया गया है। यह सहायता बेटियों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित और उज्ज्वल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।रघुविंदर ने बताया कि उनकी दोनों बेटियों को योजना के तहत 21-21 हजार रुपए का लाभ मिला है। यह राशि बेटियों के नाम सुरक्षित रहेगी और 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर ब्याज सहित प्राप्त होगी। इससे बेटियों के भविष्य में होने वाले महत्वपूर्ण खर्चों के लिए आर्थिक मदद मिल सकेगी। रघुविंदर के अनुसार, बेटियों की शिक्षा और उनके बेहतर भविष्य के लिए आर्थिक संसाधनों की जरूरत होती है। ‘आपकी बेटी हमारी बेटी’ योजना के तहत मिली यह राशि आगे चलकर बेटियों की पढ़ाई, उच्च शिक्षा और अन्य आवश्यक खर्चों में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की ऐसी योजनाएं बेटियों के परिवारों को भविष्य के लिए आर्थिक रूप से तैयार करती हैं।रघुविंदर ने कहा कि ‘आपकी बेटी हमारी बेटी’ जैसी योजनाओं से बेटियों के प्रति परिवारों का भरोसा और मजबूत होता है। योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता बेटियों के भविष्य की बेहतर योजना बनाने में मददगार है। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा योजना का लाभ उपलब्ध करवाने के लिए आभार व्यक्त किया।रघुविंदर ने अपनी दोनों बेटियों को योजना का लाभ मिलने पर केंद्र सरकार, हरियाणा सरकार तथा जिला प्रशासन पलवल का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बेटियों के कल्याण और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए चलाई जा रही योजनाएं परिवारों के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक सहारा बन रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए ऐसी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता रहेगा।
*****
(Release ID: 7040)